फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar BHEL Ready First upgraded super rapid gun mount cannons Indian Navy

हरिद्वार: BHEL ने तैयार की पहली अपग्रेडेड सुपर रैपिड गन माउंट तोप, हवा और पानी में लक्ष्य भेदने में है सक्षम

Fri, 13 Sep 2024 11:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Sep 2024 11:12 PM IST
सार

भारतीय नौसेना की तरफ से बीएचईएल को दिए गए 38 अपग्रेडेड एसआरजीएम तोपों के आर्डर के अंतर्गत अभी तक यह पहली तोप बनाई गई है।

विज्ञापन
Haridwar BHEL Ready First upgraded super rapid gun mount cannons Indian Navy
अपग्रेडेड सुपर रैपिड गन माउंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचईएल हरिद्वार के रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग ने अपनी पहली अपग्रेडेड सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) तोप का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है। भारतीय नौसेना के लिए निर्मित इस तोप को बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने हरी झंडी दिखाकर उड़ीसा के बालासोर के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


कार्यपालक निदेशक टीए मुरली ने बताया कि यह तोप देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में बेहद अहम भूमिका निभाएगी। इस तोप का निर्माण करना हर बीएचईएल कर्मी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि यह तोप 35 किलोमीटर के दायरे में हवा और पानी में विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को भेद सकने में सक्षम है। लक्ष्य की स्थिति के आधार पर पर यह तोप विभिन्न प्रकार के गोला और बारूद का चयन करने में भी सक्षम है।

विज्ञापन

Uniform Civil Code: अब शादी का पंजीकरण नहीं, तो योजनाओं का लाभ भी नहीं... पढ़ें जरूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नौसेना की तरफ से बीएचईएल को दिए गए 38 अपग्रेडेड एसआरजीएम तोपों के आर्डर के अंतर्गत अभी तक यह पहली तोप बनाई गई है। इसके बाद बीएचईएल 37 अन्य अपग्रेडेड एसआरजीएम तोपों की आपूर्ति करेगा। बीएचईएल पिछले तीन दशकों से भारतीय नौसेना के लिए एसआरजीएम का निर्माण कर रहा है। अब तक कुल 44 तोपों की आपूर्ति बीएचईएल की तरफ से भारतीय नौ सेना को की जा चुकी है।

इस दौरान महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय नौसेना तथा इटली की सहयोगी कंपनी लियोनार्डो के प्रतिनिधि, रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग की टीम तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed