फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar become hot seat of uttarakhand assembly election

उत्तराखंड की इस सीट पर मोदी बनाम रावत की 'जंग'

Thu, 09 Feb 2017 10:59 AM IST
हरिद्वार ग्रामीण से राजेश शर्मा
हरिद्वार ग्रामीण से राजेश शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
haridwar become hot seat of uttarakhand assembly election
पीएम मोदी और सीएम रावत - फोटो : file photo

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर सबकी नजर है। सत्ता बचाने को सीएम हरीश रावत के यहां से उतरने पर सीट हॉट हो गई है। यहां भाजपा के सिटिंग विधायक यतीश्वरानंद हैं। कांग्रेस के सीएम फैक्टर को यहां भाजपा मोदी मंत्र के सहारे विफल करने में लगी है तो बसपा जातीय समीकरणों से मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की ओर बढ़ रही है। भाजपा 10 फरवरी को पीएम की रैली से पलड़ा अपनी ओर झुकाने की कोशिश में है।

विज्ञापन


बसपा नौ फरवरी को लक्सर में मायावती की रैली से खुद को रेस में रखने की कोशिश करेगी। विकास क्षेत्र का बड़ा मुद्दा है। वहीं जातीय समीकरण भी चुनाव को सीधे प्रभावित करते दिख रहे हैं। प्रचार के अंतिम दिनों में स्थिति यह है कि परिणाम का गणित किस तरफ  बैठा है यह पूरी तरह चुनाव प्रबंधन पर निर्भर है।
विज्ञापन


हरिद्वार ग्रामीण सीट 2012 के चुनाव से पहले हुए परिसीमन में अस्तित्व में आई। विधानसभा में करीब एक लाख 20 हजार मतदाता है। मौजूदा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद फिर से भाजपा प्रत्याशी हैं तो बसपा से युवा चेहरा मुकर्रम अंसारी किस्मत अजमा रहे हैं। लालढांग को गढ़वाली वोटों का प्रमुख गढ़ माना जाता है। इन मतदाताओं में हरीश रावत के पर्वतीय होने से लग रही सेंध को रोकने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में पार्टी हाईकमान ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी की सभा कराई तो दूसरे पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट जैसे नेताओं को बुलाने का प्लान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने मुस्लिम मतों का बिखराव रोकने को फिल्डिंग सजाई

haridwar become hot seat of uttarakhand assembly election

विधानसभा के करीब 40 हजार मुस्लिम मतदाताओं में करीब 20 हजार अंसारी बिरादरी के है। बसपा प्रत्याशी के अंसारी होने के कारण अधिकतर मतों का रुझान इसी तरफ माना जा रहा है। लेकिन भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने भी मुस्लिम मतों का बिखराव रोकने को फिल्डिंग सजाई है। 12 फरवरी को होने वाला राहुल गांधी का रोड शो भी कांग्रेसियों के लिए बड़ी उम्मीद है। करीब छह हजार वन गुर्जर मतदाताओं को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

लेकिन पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को यहां लाकर वन गुर्जरों को उनके सामने भाजपा में लाने की तैयारी है। गोविंद गढ़, फूलगढ़, शिवगढ़ और दुर्गागढ़ में ठाकुर क्षेत्र खागी चौहान भाजपा का बड़ा वोट बैंक माने जाते हैं। चार दिन पहले ही भाजपा ने यहां केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ की सभा से बढ़त बनाने का प्रयास किया। लेकिन बुधवार को कांग्रेस की ओर से डैमेज कंट्रोल करने के लिए यहां चौहान नेता अर्जुन सिंह चौहान को पार्टी में शामिल कराया गया।

महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी संतोष चौहान, ओपी चौहान जैसे नेताओं को भी जिम्मदेेरी दी गई। इससे कांग्रेस को मदद मिलने की उम्मीद दिख रही है। मुद्दों की बात करें तो क्षेत्र में एक भी ऐसा अस्पताल नहीं है जहां समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। छोटी बीमारी के लिए भी हरिद्वार या लक्सर आना पड़ता है। लालढांग और फेरूपुर में सरकारी डिग्री कॉलेज और लड़कियों के लिए अलग डिग्री कॉलेज बनाने की मांग लगातार उठी।

लेकिन विधायक और मुख्यमंत्री इसे पूरी नहीं करा सके। पथरी और श्यामपुर क्षेत्र को जोड़ने के लिए एक पुल व रवासन नदी पर रसूलपुर गांव के पास बनने वाला पुल भी बड़ा चुनावी मुद्दा रहा। इसे लेकर राजनीति में रुझान विधायक के संघर्ष की ओर झुकता दिख रहा है। हरीश रावत ने यहां माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए जिले के कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है तो नरेंद्र मोदी की रैली के बाद बनने वाले माहौल में कांग्रेस का प्रभाव स्थापित रह सके। इसके लिए सभी ग्राम प्रधानों और अन्य जन प्रतिनिधियों का समर्थन जुटाने की कोशिश की जा रही है। मोदी की जनसभा से दो दिन पहले ही हरीश रावत खुद हरिद्वार में डेरा डालने पहुंच गए है।

विधानसभा प्रोफाइल हरिद्वार ग्रामीण

haridwar become hot seat of uttarakhand assembly election
चुनाव - फोटो : file

क्षेत्र का नाम - हरिद्वार ग्रामीण
कुल मतदाता - 120045
पुरुष मतदाता - 64073
महिला मतदाता - 55944

भौगोलिक स्थिति 
हरिद्वार नगर से सटे चंडी घाट की बस्तियों से लेकर बिजनौर, उत्तर प्रदेश बार्डर तक तथा लक्सर मार्ग पर जगजीतपुर से सटे अजीतपुर से लेकर भोगपुर तक फैला हुआ है।

वर्ष 2012 का चुनाव परिणाम
स्वामी यतीश्वरानंद - भाजपा
कुल मिले मत - 25139
दूसरे नंबर पर इरशाद अली - कांग्रेस
कुल मिले मत - 21284
तीसरे नंबर पर रहे शेषराज सैनी - बसपा
कुल मिले मत - 19158

जातीय समीकरण
मुस्लिम मतदाता - करीब 43 हजार
वन गुर्जर - करीब 6 हजार
सैनी - करीब 8 हजार
पर्वतीय - करीब 8 हजार
दलित - करीब 24 हजार
बोक्सा - करीब 4 हजार
चौहान - करीब 7 हजार

हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी मैदान में 8
कांग्रेस से हरीश रावत भाजपा से यतीश्वरानंदए बसपा से मुकर्रम अंसारी लोकदल से मुस्तफा यूकेडी से सुभाषचंद निर्दलीय नागेंद्र सिंह रेणु नौटियाल वसीम अहमद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed