फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Accident Vehicle Overturned on highway 11 workers injured While going to work to Karnaprayag

Haridwar Accident: हाईवे पर पलटा सहारनपुर से कर्णप्रयाग जा रहे मजदूरों का वाहन, 11 घायल अस्पताल में भर्ती

Mon, 09 Jun 2025 11:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Jun 2025 11:57 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रॉयल वृंदावन होटल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी 13 लोग मजदूरी के लिए सहारनपुर से कर्णप्रयाग जा रहे थे। हादसे में 11 लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन
Haridwar Accident Vehicle Overturned on highway 11 workers injured While going to work to Karnaprayag
वाहन हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सहारनपुर से कर्णप्रयाग मजदूरी के लिए जा रहे लोगों का एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की देर रात की है। जब राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रॉयल वृंदावन होटल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी 13 लोग मजदूरी के लिए सहारनपुर से कर्णप्रयाग जा रहे थे। हादसे में 11 लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, बल्कि मौके पर यातायात को भी शीघ्र सामान्य किया। राहत की बात यह रही कि किसी की जान को खतरा नहीं है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Uttarakhand: होटल के अकाउंटेंट से 3.20 करोड़ रुपये की ठगी, एसटीएफ ने आरोपी पश्चिम बंगाल से दबोचा

इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि घायल ग्राम बड़गांव, थाना गंगो, जिला सहारनपुर निवासी अमित (34) पुत्र सतपाल, ग्राम भैसरो, थाना ननौता से परितोष (50) पुत्र काशीराम, ग्राम माधोपुर, थाना तित्रों से सुनील (34) पुत्र विक्रम सिंह, ग्राम कलरपुर गुर्जर, थाना मनिहारान से पंकज (38) पुत्र फूल सिंह, अजंता मेनवाल (16) पुत्र धनीराम, राजू (20) पुत्र बबलू, सुनील (30) पुत्र फूल सिंह, हर्ष देव (28) पुत्र धनीराम, अजय कुमार (27) पुत्र भरत सिंह, साहिल मेहरा (24) पुत्र राजकुमार तथा मोनू कुमार (30) पुत्र राजकुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed