फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cyber Crime News Hotel accountant duped of Rs 3.20 crore, STF nabs accused from West Bengal

Uttarakhand: होटल के अकाउंटेंट से 3.20 करोड़ रुपये की ठगी, एसटीएफ ने आरोपी पश्चिम बंगाल से दबोचा

Mon, 09 Jun 2025 08:47 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Jun 2025 08:47 PM IST
सार

आरोपी के खाते में एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से भी अधिक का लेनदेन पाया गया है। एसटीएफ आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cyber Crime News Hotel accountant duped of Rs 3.20 crore, STF nabs accused from West Bengal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नामी होटल शृंखला चलाने वाली कंपनी के अकाउंटेंट से 3.20 करोड़ रुपये ठगने के आरोपी साइबर ठग को एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के रहने वाले सूरज मौला नाम के इस आरोपी के पास से कई सिम और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


आरोपी के खाते में एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से भी अधिक का लेनदेन पाया गया है। एसटीएफ आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि गत मई में टिहरी गढ़वाल के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी का एमडी बताते हुए कॉल किया था।
विज्ञापन


फोन पर बताया गया था कि उसने एक नया नंबर लिया है। अब इसी नंबर को सुरक्षित कर लो। इसके बाद कहा गया कि एक नए प्रोजेक्ट में पैसा लगाना है। इसके लिए तत्काल 1.95 करोड़ रुपये के भुगतान को प्रोसेस करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने उसकी बातों पर विश्वास करते हुए यह रकम श्याम ट्रेडिंग कंपनी के खाते में जमा करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kotdwar News: सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत, झाड़ियों में पड़ा मिला शव

इसके बाद और रकम जमा करने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने सवा करोड़ रुपये और जमा करा दिए। कुल मिलाकर विभिन्न खातों में 3.20 करोड़ रुपये जमा करा दिए गए, लेकिन इसी बीच उन्हें पता चला कि एमडी ने कोई नंबर नहीं बदला है और न ही प्रबंधन ने किसी अन्य प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की बात कही है। इस पर उन्हें ठगी का पता चला। इस शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई तो सूरज मौला का नाम सामने आया।

इस दरम्यान कई बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की गई थी। इसमें पता चला कि मौला के एक ही खाते में केवल 24 घंटों के भीतर एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम जमा की गई है। मौला के पास से दो मोबाइल फोन, एक ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, तीन डेबिट कार्ड और पांच सिम बरामद हुए हैं। उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed