{"_id":"651a6947e35d049825059cb5","slug":"haridwar-accident-news-tractor-hits-bike-mama-bhanja-died-on-spot-2023-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, चालक फरार
Mon, 02 Oct 2023 12:38 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:38 PM IST
सार
Haridwar Accident News: रोहित अपने मामा रवि निवासी ग्राम मुगल माजरा जिला सहारनपुर के साथ मोटरसाइकिल से रसूलपुर जा रहे थे। तभी अचानक एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर शाम की है। रोहित पुत्र किशनलाल अपने मामा रवि कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मुगल माजरा जिला सहारनपुर के साथ मोटरसाइकिल से रसूलपुर जा रहे थे। रसूलपुर टोंगिया के पास पहुंचते ही अचानक एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हरिद्वार: नशीली दवाइयां मंगाकर बेचने वाले गुजरात के दो आरोपी गिरफ्तार, पार्सल मंगाकर करते थे डिलीवरी
विज्ञापन
थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। मृतक रोहित के भाई शुभम की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।