फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime: Two interstate accused from Gujarat Arrested for sold drugs through parcels

हरिद्वार: नशीली दवाइयां मंगाकर बेचने वाले गुजरात के दो आरोपी गिरफ्तार, पार्सल मंगाकर करते थे डिलीवरी

Sun, 01 Oct 2023 06:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Oct 2023 06:41 PM IST
सार

सिडकुल पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में टेबलेट, सीरप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Haridwar Crime: Two interstate accused from Gujarat Arrested for sold drugs through parcels
गिरफ्तारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में सिडकुल पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ सूचना पर क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर के पास छापा मारा। इस कार्रवाई में पार्सल से नशीली दवाइयां रिसीव करते हुए गुजरात के दो आरोपी पकड़े गए। दोनों आरोपी शिवालिकनगर के एक होटल में कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों किसी मेडिकल स्टोर के पते पर नशीली दवाइयां, सीरप मंगाकर स्टोर के पहले ही रिसीव कर लेते थे।

विज्ञापन


सिडकुल पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में टेबलेट, सीरप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसओ नरेश राठौड़ ने कहा है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात क्षेत्र में टीम चेकिंग कर रही थी। उसी समय दोनों युवकों के मेडिकल स्टोर के पास पार्सल लेने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


हरिद्वार: ईदगाह कमेटी के कोषाध्यक्ष ने साथियों संग मिलकर बनाए फर्जी दस्तावेज, बेच डाली वक्फ बोर्ड की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग शहरों में चार-पांच दिन होटल में रुकते हैं

ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने दवाइयों की जांच की तो नशीली दवाई होने की पुष्टि हुई। दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि अलग-अलग शहरों में जाकर वह चार-पांच दिन होटल में रुकते हैं। आसपास के किसी मेडिकल स्टोर के पते पर अपना मोबाइल नंबर देकर पार्सल से नशीली दवाई मंगाते हैं। मेडिकल स्टोर पर पार्सल पहुंचने से पहले ही पार्सल खुद रिसीव कर लेते हैं। फिर इन्हें अच्छे मुनाफे पर बेचते हैं।

इतनी हुई बरामदगी

थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपी भारत पखराज निवासी फ्लैट नंबर 105 सर्पलोक बिल्डिंग स्वराज कंपाउंड जिला अहमदाबाद गुजरात, परेश जैन निवासी वलसाड गुजरात के कब्जे से नशीली दवाइयों की 300 टेबलेट, 20 बोतल नशीली सीरप, 10 मोबाइल फोन, 19 कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed