फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   harela festival in uttarakhand.

उत्तराखंड में आज हरेला अवकाश, जरूर लगाइए एक पौधा

Sat, 16 Jul 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jul 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
harela festival in uttarakhand.
हरेला पर्व - फोटो : अमरउजाला

प्रदेश में शनिवार को हरियाली का पर्व हरेला मनाया जाएगा। शासन ने इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, लेकिन यह अवकाश तभी सार्थक होगा जब प्रदेश का हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। आप कितने भी व्यस्त हों पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आज एक पौधा लगाएं और इसके संरक्षण का संकल्प लें। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की बधाई दी है।

विज्ञापन


प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन दिलीप दिलीप जावलकर ने बताया कि हरेला पर्व (16 जुलाई) पर शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और अन्य शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक, कोषागार तथा उपकोषागार को छोड़कर अन्य सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं, नागरिकों और संगठनों से पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर शिरकत करने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि इस वर्ष प्रदेश में एक माह तक हरेला, झूमेलो और घी संग्रांद का पर्व आयोजित किया जाएगा। इससे पर्यावरण को बचाने तथा स्थानीय खाद्यान्नों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। ‘मेरा पेड़ मेरा धन’ योजना में उन पेड़ों को लगाने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है जो लोगों की आजीविका से जुड़े हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed