फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harda is struggling to maintain his political relevance

Dehradun News: राजनैतिक वजूद बनाए रखने के लिए हरदा को करनी पड़ रही मशक्कत

Tue, 22 Sep 2026 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Harda is struggling to maintain his political relevance
देहरादून। राजनीतिक सिद्धहस्त हरीश रावत को अपना राजनीतिक वजूद बनाए रखने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। उम्र के इस दौर में उन्हें युवा की तरह फुर्ती दिखानी पड़ रही। बेगुनाह साबित करने के लिए कसमें खाने के साथ अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लगभग तीन माह के बाद देहरादून लौटे पूर्व सीएम हरीश रावत ने दूसरे दिन देहरादून के चार सिद्ध पीठ कालू सिद्ध, लक्ष्मण सिद्ध, माणक सिद्ध और मांडू सिद्ध मंदिर की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ पूर्व मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक हरीश धामी, मनोज तिवारी सहित पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। मंदिरों में दर्शन करने के बाद हरीश रावत ने प्रसाद के रूप में हलवा और पूड़ी का वितरण किया।
विज्ञापन

शारीरिक चुनौतियों से उभरने के साथ ही पीएस चंदन जीना के घर पर ईडी की कार्रवाई से हरीश रावत को असहज होना पड़ा था। 2027 के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की मुहिम पर कोई आंच न आए। इसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि उनकी इस पेशकश पर राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने अभी तक कोई फैसला लिया है। 60 दशक के राजनीतिक वजूद बनाए रखने के लिए उन्हें भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने चारों सिद्ध पीठ में जाकर कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत ने कहा मुश्किल दौर में भी कार्यकर्ताओं का भारी समर्थन मिला है। विषम शारीरिक परिस्थितियों में फंसने के बाद अब उससे बाहर निकला हूं। भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना का काम कार्यकर्ताओं को करना है। स्वास्थ्य की वजह से काफी समय से राजनीतिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी थी। राज्य में कांग्रेस की वापसी ही उनका अब लक्ष्य है। जनता अब भाजपा के किसी भी झांसे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed