फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hard work and passion gave a different identity

कड़ी मेहनत और जज्बे ने दिलाई अलग पहचान

Sun, 12 Jun 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hard work and passion gave a different identity
मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और इसके लिए मेहनत की जाए तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। भारतीय सैन्य अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर सैन्य अधिकारी बनने वाला हर कैडेट इसी मेहनत और लगन के बूते कामयाबी की नई मिसाल पेश करता है, लेकिन इनमें भी अवार्ड पाने वाले कैडेट्स की बात कुछ और होती है। काबिलियत के इनाम के तौर पर यदि प्रतिष्ठित सोर्ड ऑफ ऑनर मिल जाए क्या कहने।
विज्ञापन

शनिवार को पासिंग आउट परेड में बिहार के समस्तीपुर निवासी मौसम हीरो रहे। उन्होंने न सिर्फ परेड का नेतृत्व किया बल्कि प्रतिष्ठित सोर्ड ऑफ आनर भी प्राप्त किया। इसके अलावा ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल भी हासिल किया। एनडीए में चयन होने के बाद मौसम वत्स की सैन्य पारी की शुरुआत हुई है। एनडीए एकेडमी में तीन साल के प्रशिक्षण के दौरान भी मौसम ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंतिम वर्ष के प्रशिक्षण के लिए जब आईएमए पहुंचे तो अपनी क्षमताओं को और निखारा। इसका इनाम परेड के दिन सोर्ड ऑफ ऑनर के रूप में मिला भी।
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रहने वाले कैडेट नीरज सिंह पपोला को भी ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहला स्थान प्राप्त होने पर गोल्ड मेडल मिला। बेटे के हाथ में तमगा और कंधे पर सितारे चमकते देख परिजनों के चेहरे पर खुशी के भाव देखते बन रहे थे। हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी केतन पटियाल को ऑर्डर ऑफ मेरिट में तीसरा स्थान मिलने पर ब्रांज मिला। दिल्ली के कैडेट दिगांत गर्ग को टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स का सिल्वर मेडल मिला। अवार्ड विजेताओं का कहना है कि सैन्य परंपराओं का निर्वहन करते हुए वे देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से कितने कैडेट्स
राज्य कैडेट्स
उत्तर प्रदेश-50
उत्तराखंड-33
बिहार-28
हरियाणा-25
महाराष्ट्र-22
पंजाब-21
राजस्थान-20
दिल्ली-15
हिमाचल प्रदेश-13
कर्नाटक-09
मध्य प्रदेश-08
केरल-07
जम्मू कश्मीर-06
तेलंगाना-06
पश्चिम बंगाल-05
तमिलनाडु-05
ओडिसा-02
आंध्र प्रदेश-02
सिक्किम-01
असम-01
अरुणाचल-01
छत्तीसगढ़-01
झारखंड-01
मणिपुर-01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed