फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत की मन्नत मांगने देवी मां के दरवाजे पहुंचे BJP के नेताजी

Fri, 20 Jan 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 20 Jan 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
harak singh rawat went chandi devi temple
harak singh rawat - फोटो : amar ujala

कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल होने वाले कोटद्वार से भाजपा के प्रत्याशी हरक सिंह रावत ने हरिद्वार पहुंचकर मां चंडी देवी की पूजा अर्चना की और जीत के लिए मन्नत मांगी। वहीं अजय भट्ट भी गोलू देवता के मंदिर पहुंचे।



उन्होंने कहा कि वे कोटद्वार के समग्र विकास का संकल्प लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

हरक ने कहा कि अभी तक शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बनाया जा सका है। भाजपा ही सुविकसित और समृद्घ उत्तराखंड का निर्माण कर सकती है।

मां चंडी देवी और बाबा सिद्घबली का आशीर्वाद लिया

harak singh rawat went chandi devi temple
harak singh rawat - फोटो : amar ujala

हरक सिंह रावत के चंडीघाट पहुंचने पर भाजपा नेता संजय चोपड़ा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने मां चंडीदेवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और अपनी जीत के लिए मन्नत मांगी।

इस अवसर पर हरक सिंह रावत ने कहा कि मां चंडी देवी और बाबा सिद्घबली के आशीर्वाद तथा जनता के सहयोग से उन्हें निश्चित जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों से प्रदेश की जनता हताश और निराश हैं।

'नोटबंदी के निर्णय को जनता ने पूरी तरह से सराहा'

harak singh rawat went chandi devi temple
harak singh rawat

अब भाजपा पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण प्रदेश से पलायन जारी है युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी से लोगों का मोह भंग हो चुका है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक फैसले लेकर अच्छा कार्य कर रहे हैं। नोटबंदी के निर्णय को जनता ने पूरी तरह से सराहा है।

हरक ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत कहीं से भी चुनाव लड़ लें जनता अब उनके साथ नहीं हैं। राकेश अग्रवाल, रविन्द्र आनंद, नवीन, जितेन्द्र त्यागी, सतीश शर्मा, दीपक तालियान, मनीष चौधरी अमित शर्मा, आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
harak singh rawat went chandi devi temple
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

चुनाव अभियान शुरू करने से पहले शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चितई गोलू देवता मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर गोलू देवता से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने की मन्नत मांगी। श्री भट्ट शुक्रवार सुबह चितई गोलू देवता मंदिर पहुंचे और विधि विधान पूजा अर्चना की।
 

विज्ञापन
harak singh rawat went chandi devi temple
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

उन्होंने गोलू देवता से गुहार लगाई की उत्तराखंड प्रदेश को कांग्रेस की भ्रष्टाचारी और जनविरोधी सरकार से मुक्ति मिले। साथ ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की मन्नत मांगी, ताकि राज्य में सुशासन आ सके। उन्होंने कहा कि गोलू देवता ऐसा मंदिर है जहां न्याय मिलता है। वह प्रदेश की जनता के लिए न्याय की गुहार लगाने गोलू देवता के दरबार में आए हैं। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की कामना गोलू देवता से की। उनके साथ भाजपा विधानसभा संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट, भगवत बिष्ट आदि भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed