फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harak singh rawat: Tickets will be announced in congress after harak episode, today screening committee will submit report

कांग्रेस: हरक एपीसोड पूरा होने के बाद ही होगी टिकटों की घोषणा, आज स्क्रीनिंग कमेटी सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

Tue, 18 Jan 2022 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 18 Jan 2022 10:08 AM IST
सार

पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने फंसी हुई सीटों पर एक बार फिर मंथन बैठक कर पैनल तैयार कर लिए हैं, जिन्हें मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
harak singh rawat: Tickets will be announced in congress after harak episode, today screening committee will submit report
हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में अब टिकटों की घोषणा हरक एपीसोड के पूरा होने के बाद ही होगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो जब तक इस प्रकरण का पटाक्षेप नहीं हो जाता, तब तक टिकटों की घोषणा मुश्किल है। इधर, पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने फंसी हुई सीटों पर एक बार फिर मंथन बैठक कर पैनल तैयार कर लिए हैं, जिन्हें मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि करीब 35 सीटों पर सहमती नहीं बन पा रही थी। सोमवार को हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में एक बार फिर इन सीटों पर चर्चा की गई। ज्यादातर सीटों पर सहमति बन गई है। 12 से 15 सीटों पर दो से तीन नामों के पैनल तैयार कर लिए गए हैं। जिन्हें मंगलवार को सीईसी को सौंप दिया जाएगा। इन सीटों पर आखिरी फैसला सीईसी को ही करना है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: हरीश रावत का बड़ा बयान, कहा- अगर हरक सिंह मान लेंगे अपनी ये गलती तो होगा पार्टी में स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटों को लेकर गुटबाजी के सवाल पर गोदियाल ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। बैठक बेहद ही सौहादपूर्ण माहौल में हुई है। जब पार्टी की सूची बाहर आएगी तो सबको पता चल जाएगा कि पार्टी में गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा सीईसी की पिछली बैठक में राहुल गांधी ने इतना जरूर कहा था कि जिन सीटों पर आप लोग सहमति नहीं बना पा रहे हैं, उन्हें मेरिट के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर सीईसी को सौंप दिया जाए। इन पर सीईसी खुद फैसला ले लेगी। गोदियाल ने कहा एक-दो दिन के भीतर पार्टी पहली सूची जारी कर देगी। 

उत्तराखंड की सियासत में भूचाल: ...तो यहां से चुनाव लड़ेंगे हरक, पुत्रवधू को लैंसडौन से दिया जा सकता है टिकट
दूसरी तरफ पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब जब तक हरक प्रकरण नहीं सुलझ जाता, तब तक टिकटों की घोषणा मुश्किल है। पार्टी भाजपा की रणनीति को भी समझने का प्रयास कर रही है। वह किस सीट पर किसे उतार सकती है। उसी हिसाब से रणनीति बनाई जाएगी। इधर, भाजपा भी कांग्रेस की पहली सूची के जारी होने का इंतजार कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां टुकड़ों में सूची जारी कर सकती हैं।

...तो क्या हरक के लिए भी बदलेगा परिवारवाद का फॉर्मूला

भाजपा में अपनी पुत्रवधू को टिकट दिलाने में नाकाम रहे पूर्व कैबिनेट हरक सिंह रावत के लिए कांग्रेस क्या परिवारवाद का फॉर्मूला बदलेगी? बेशक अभी हरक सिंह कांग्रेस में शामिल नहीं हो पाए हैं। लेकिन पूर्व सीएम हरीश रावत को छोड़ दें तो पार्टी के सभी प्रमुख नेता हरक के कांग्रेस में शामिल होने के संकेत दे रहे हैं।

भाजपा हरक सिंह को पार्टी से निकाले जाने की मुख्य वजह परिवार के लिए तीन टिकट मांगे जाना बता रही है। हरक भी कई मौकों पर अपनी पुत्रवधू अनुकृति को लैंसडौन विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की पैरवी करते आ रहे हैं। खुद हरक यह खुलासा कर चुके हैं कि उन्होंने इस बारे में पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से बात कर चुके थे। 

लेकिन अब हरक सिंह भाजपा में नहीं है। वह यह खुलासा कर चुके हैं कि वह कांग्रेस में अपनी अगली राजनीतिक पारी खेलेंगे। लेकिन सवाल यही है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी वह अपने और अपनी पुत्रवधू के लिए टिकट की मांग करेंगे। कांग्रेस पहले ही यह संदेश साफ कर चुकी है कि टिकटों के आवंटन में एक परिवार एक टिकट का सिद्धांत लागू होगा। केवल पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य पर यह सिद्धांत अपवाद स्वरूप लागू नहीं होगा। कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या हरक सिंह रावत भी अपवाद होंगे?

यदि पार्टी उनकी हसरत पूरी करेगी तो क्या वे कांग्रेसी दिग्गज चुप रह जाएंगे, जिन पर टिकट के लिए उनके परिवारवालों का जबर्दस्त दबाव है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सबसे ऊपर हैं, जिनके पुत्र व पुत्री टिकट की दौड़ में शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के भाई और पुत्र भी टिकट की कतार में बताए जा रहे हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed