फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harak singh rawat molestation case

हरक की मुश्किल बढ़ी, छिन सकता है मंत्री पद

Wed, 26 Feb 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Feb 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
harak singh rawat molestation case

उत्तराखंड कांग्रेस में बदले समीकरण और चुनावी राजनीति में मंत्री हरक सिंह रावत की कुर्सी बचना बहुत मुश्किल है। इस मामले में दिल्ली पुलिस मंत्री हरक सिंह रावत से जल्द ही पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


यूं तो मुख्यमंत्री हरीश रावत अभी इस मुद्दे पर पूरी तरह से साइलेंट मोड में हैं लेकिन मंत्री के खिलाफ दिल्ली में खिलाफ हुई एफआईआर की कॉपी मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई है।
विज्ञापन


आलाकमान ने की सीएम से बात
इस मुद्दे पर आलाकमान ने भी मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात की है। मुख्यमंत्री दो दिन बाद बातचीत के लिए दिल्ली भी जा सकते हैं।

पढ़ें, चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री पर लगे आरोप को लेकर विरोधी सरकार पर भी निशाना साध रहे हैं। ऐसे में हरीश रावत का बहुत समय तक खामोश रहना उन्हें भी मुश्किलों में डालेगा। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री तटस्थ भूमिका में हैं।

पार्टी ले सकती है सख्त फैसला
चूंकि प्रदेश में पंचायत और फिर लोकसभा चुनाव होने हैं इसलिए पार्टी कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगी। वहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए हरक सिंह पर कोई फैसला लेना आसान नहीं दिखता।


पढ़ें, किशोरी को बंधक बना ले गया जंगल और...

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कांग्रेस आलाकमान ही इस पर कोई फैसला ले। बताते हैं कि प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने इस मामले में मुख्यमंत्री वार्ता की है।

वहीं मंत्री हरक सिंह रावत ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्रियों से बात कर अपनी बात रखी है। उन्होंने इस प्रकरण की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को देने की बात भी कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed