CBI जांच वापस लेने के सीएम के फैसले को हरक ने दी HC में चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राज्य मंत्रिमंडल की 15 मई को हुई बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ चल रही सीबीआई जांच की संस्तुति को वापस लेने के फैसले को चुनौती दी है। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को हो सकती है।
हरक सिंह रावत ने सोमवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि 15 मई को रविवार था। इसी दिन प्रदेश सरकार ने अपने विधि सलाहकार से राय लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ चल रही सीबीआई जांच वापस लेने की मंत्रिमंडल की बैठक में संस्तुति की।
याचिका में कहा कि मंत्रिमंडल का यह फैसला गलत है। इसके अलावा याचिका में कहा कि जब एक बार किसी मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति हो जाती है तो उसे दोबारा वापस लेने की संस्तुति नहीं की जा सकती है।
मुख्यमंत्री रावत के स्टिंग प्रकरण पर सुनवाई आज
हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन की जांच सीबीआई द्वारा किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई मंगलवार को होगी।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्टिंग मामले में उनके खिलाफ चल रही सीबीआई जांच पर रोक लगने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। याची ने कहा था कि राष्ट्रपति शासन के दौरान सीबीआई जांच की संस्तुति की गई थी। बाद में कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर सीबीआई जांच की संस्तुति को वापस लेकर इसकी जांच एसआईटी से कराने का फैसला लिया था।