फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harak Singh Rawat and Surendra Singh Negi summoned in court

उत्तराखंड: हरक सिंह रावत और सुरेंद्र सिंह नेगी 20 को कोर्ट में तलब

Wed, 26 Apr 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 26 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Harak Singh Rawat and Surendra Singh Negi summoned in court

विधानसभा चुनाव के दौरान कोतवाली में हंगामा और उपद्रव करने के मामले में एसीजेएम भवदीप रावते की अदालत ने कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी समेत दोनों पक्षों के करीब 20 लोगों को 20 मई को कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच पूरी कर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 13/14 फरवरी की रात सिगड्डी क्षेत्र के शीतलपुर गांव में भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। तब इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ कोटद्वार कोतवाली में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। सिगड्डी क्षेत्र की इस घटना के बाद से दोनों दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थक कोटद्वार कोतवाली में जमा हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रमोहन सिंह नेगी की ओर से दोनों पक्षों से जुड़े लोगों पर थाने में हंगामा काटने, उपद्रव करने, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसआई मनोज नैनवाल ने इस मामले में वर्तमान कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और उनके बीस समर्थकों के खिलाफ जांचकर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 20 मई को अदालत में तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपियों ने घटना के दिन न केवल उपद्रव मचाया, बल्कि थाने की कुर्सी और मेज का शीशा भी तोड़ दिया। इस मामले में हुई पुलिस जांच में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और थानाध्यक्ष के बयान लिए गए। पूर्व मंत्री नेगी और कैबिनेट मंत्री रावत के साथ ही इस मामले में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, गुड्डू चौैहान, विजयपाल मेहरा, मातवर सिंह रावत, कृष्णा बहुगुणा, उदित नारायण, विजय नारायण सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, विनोद रावत, भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, अमित सजवाण, अनिता आर्य, शशि नैनवाल, संदीप नैनवाल, मनोज कुंडलिया, विजय सिंह और उमेश त्रिपाठी के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 160, 186, 188, 427 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed