फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   happy birthday cm dhami: pushkar singh dhami Birthday today, big announcement for uttarakhand youth

उत्तराखंड: जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी ने की बड़ी घोषणा, भर्ती परीक्षाओं के लिए अब कोई शुल्क नहीं देना होगा

Thu, 16 Sep 2021 12:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Sep 2021 12:21 PM IST
सार

CM Pushkar Singh Dhami Birthday: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड एवं राज्य की अन्य चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए होने वाले आवेदन पत्रों के शुल्क को माफ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
happy birthday cm dhami: pushkar singh dhami Birthday today, big announcement for uttarakhand youth
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में अब अगले साल मार्च तक जो भी भर्ती निकलेगी, उसमें निशुल्क आवेदन होगा। किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर बेरोजगारों को यह तोहफा दिया।

विज्ञापन


Happy B'day CM Dhami: जन्मदिवस आज, सीएम ने की टपकेश्वर मंदिर में पूजा, युवाओं दिया ये नायाब तोहफा
विज्ञापन


गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के बीच अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया। उन्होंने आश्रम में पौधरोपण कर मिष्ठान वितरण किया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चूंकि कोविड-19 की वजह से वर्ष 2020-21 और 2021-22 में रोजगार व अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, अब मार्च 2022 तक प्रदेश में जो भी भर्तियां होंगी, उनमें आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनकी यह घोषणा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के साथ ही राज्य की अन्य चयन करने वाली संस्थाओं पर लागू होगी। यानी इन सभी संस्थाओं के माध्यम से अब जो भी भर्ती निकलेगी, उसमें युवाओं से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने बाल वनिता आश्रम के सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। वह देश का भविष्य हैं। वह जिस भी कार्यक्षेत्र में जाएंगे, वहां नाम कमाएंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी डॉ.आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी मौजूद रहे।
 

दिसंबर तक 22 हजार पदों पर भर्ती का लक्ष्य

राज्य सरकार का दिसंबर तक 22 हजार पदों पर भर्ती का लक्ष्य है। यह पद लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, प्राविधिक शिक्षा परिषद और उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए मोटे तौर पर कई लाख आवेदन आने वाले हैं। एक-एक उम्मीदवार कई-कई भर्तियों के लिए किस्मत आजमाएगा। निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री की शुल्क माफी की घोषणा से लाखों बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलेगा।

कौन कितना लेता है आवेदन शुल्क
अभी तक भर्तियों के लिए सभी संस्थाओं के अपने-अपने आवेदन शुल्क हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों से 176.55 रुपये शुल्क लेता है। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों से 86.55 रुपये शुल्क लेता है। अनाथ बच्चों से कोई शुल्क नहीं लेता है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जनरल, ओबीसी उम्मीदवारों से 300 रुपये और एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों से 150 रुपये शुल्क लेता है। उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड जनरल, ओबीसी उम्मीदवारों से 300 रुपये और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग उम्मीदवारों से 150 रुपये शुल्क वसूलता है। वहीं, प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पिछले दिनों नर्स भर्ती में जनरल, ओबीसी उम्मीदवारों से 800 रुपये, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों से 400 रुपये शुल्क वसूल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed