फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haphazardly parked dumpers at Dharmawala Chowk pose risk of accidents.

Dehradun News: धर्मावाला चौक पर बेतरतीब खड़े डंपर, हादसे की आशंका

Sun, 05 Jul 2026 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Haphazardly parked dumpers at Dharmawala Chowk pose risk of accidents.
हरबर्टपुर। बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धर्मावाला चौक पर सड़क किनारे खड़े डंपरों से हादसे की आशंका बनी है। दिल्ली-यमुनोत्री और बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग का चौराहा होने के कारण यह चौक यातायात की दृष्टि से काफी व्यस्त रहता है। ऐसे में बेतरतीब ढंग से पार्क किए जाने वाले डंपरों से क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

धर्मावाला चौक से उत्तर-प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल-प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली का यातायात संचालित होता है। प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में वाहन इस चौक से गुजरते हैं। परंतु चौक के किनारे पर लंबी दूरी तक पार्क किए जाने वाले डंपरों के कारण क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विशेषकर रात के समय तीव्र गति से चलने वाले वाहनों के अनियंत्रित होकर डंपरों से टकराने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी काफी समय से चौक पर खड़े किए जाने वाले वाहनों को हटाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाली सहसपुर प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे धर्मावाला चौक और उसके आसपास बिना पार्किंग खड़े वाहनों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed