फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hanuman jayanti in dehradun.

हनुमान जयंती की धूम, बजरंग बली को चढ़े लड्डू

Sun, 24 Apr 2016 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Apr 2016 03:12 AM IST
विज्ञापन

शहर भर में शुक्रवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बजरंग बली को कहीं सोने तो, कहीं सिंदूर का चोला चढ़ाया गया। किसी मंदिर में हनुमान जी को सवा मन तो कहीं ग्यारह मन तक का लड्डू चढ़ाया गया। मंदिरों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। 

विज्ञापन


सत्तर हजार का चोला
झाझरा स्थित सिद्धबली हनुमान मंदिर में बजरंग बली को 70 हजार का सोने का चोला चढ़ाया गया। इस मौके पर संकट मोचन यज्ञ किया गया। मंदिर में बनाए गए 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन किया गया। मंदिर समिति से जुड़े अजय गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम बाबा हठयोगी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर 11 मन का लड्डू बजरंग बली को चढ़ाया गया और भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देवराज सिंह, राजकुमार बंसल, विकास नवानिया, राकेश गुप्ता, एनडी भट्ट आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


रामायण का पाठ किया
पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में सुबह हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना की गई। भजन-कीर्तन, चालीसा के साथ ही श्री रामायण जी का पाठ किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्डा ने बताया कि दीपावली के पहले पड़ने वाली हनुमान जयंती को यहां धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम में अवतार मुनियाल, गोविंद मोहन, भूपेंद्र चड्डा, चंद्रमोहन आनंद, गोवर्धन कोहली, लक्ष्मण दास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर में पूजन
जामुनवाला स्थित ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजन किया गया। हनुमान जयंती पर बजरंग बली को नया चोला चढ़ाया गया। मंदिर में आयोजित भागवत कथा में आचार्य हरिकृष्ण ममर्गाइं ने भागवत का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस कथा को सुनने से मनुष्य को शांति का अनुभव होता है। 


शोभायात्रा निकाली
हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंग दल की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे शिवाजी धर्मशाला से हुई। यहां से मोती बाजार होते हुए हनुमान चौक पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान नन्हें हनुमान शोभायात्रा साथ चल रहे थे। दल के विनीत भारद्वाज ने कहा कि हनुमान जी के समान सेवा का गुण सभी में होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed