फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hanuman Jayanti administration in Bhagwanpur conditionally allowed to take out procession in Dada Jalalpur

Hanuman Jayanti 2023: बजरंगबली के जयकारों से गूंजा शहर, शोभायात्रा को लेकर खुफिया विभाग भी पूरी तरह अलर्ट

Thu, 06 Apr 2023 01:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Apr 2023 01:40 PM IST
सार

हनुमान जयंती पर आज निकल रही शोभायात्रा को लेकर खुफिया विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है। खुफिया विभाग की ओर से रुड़की भगवानपुर गांव में आने वाले बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उनकी पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने गांव में बुधवार रात ही डेरा डाल दिया और पूरी रात पुलिस ने गांव में गश्त किया।

विज्ञापन
Hanuman Jayanti administration in Bhagwanpur conditionally allowed to take out procession in Dada Jalalpur
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमान जयंती पर जौलीग्रांट में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों व बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा में सैकड़ो लोग शमिल हुए। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रख शोभा यात्रा में भाग लिया। नाचते गाते मुख्य बाजार से शोभा यात्रा निकाली गई। जय श्री राम, जय हनुमानजी के नारों से शहर गुंजायमान हो उठा।

विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों से लंबी बातचीत, कई बिंदुओं पर पड़ताल और पुलिस की रिपोर्ट में संस्तुति के बाद आखिरकार बुधवार देर शाम प्रशासन ने डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने की सशर्त अनुमति जारी की। इसके तहत शोभायात्रा सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम साढ़े तीन बजे तक निकाली जा सकेगी। वहीं ग्रामीण शोभायात्रा की अनुमति को लेकर दिन भर अड़े रहे। प्रशासन ने ड्रोन उड़ाकर गांव की छतों पर नजरें गड़ाए रखी।

विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र स्थित गांव डाडा जलालपुर में बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाले जाने के लिए अनुमति को लेकर कई दिनों से तनाव बना हुआ था। अनुमति के लिए बुधवार को ग्रामीण तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर डटे रहे। साथ ही प्रशासन से जल्द से जल्द अनुमति दिए जाने की मांग करते रहे। देर शाम तक प्रशासन की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों से वार्ता का दौर देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से निगरानी

वहीं, पुलिस ने बुधवार की दोपहर गांव पहुंचकर ड्रोन से निगरानी की गई। वहीं गांव के मुख्यद्वार से लेकर पांच से अधिक रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गांव में ही एक ग्रामीण के यहां कंट्रोल रूम बनाया गया है। देर शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने डाडा जलालपुर, हसनपुर मदनपुर, फरकपुर व डाडा पट्टी में शोभायात्रा की अनुमति जारी कर दी।

खुफिया विभाग पूरी तरह अलर्ट

शोभायात्रा को लेकर खुफिया विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है। खुफिया विभाग की ओर से गांव में आने वाले बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उनकी पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने गांव में बुधवार रात ही डेरा डाल दिया और पूरी रात पुलिस ने गांव में गश्त किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा का स्थापना दिवस आज, सभी नेता सुनेंगे पीएम का संबोधन, दीवारों पर दर्ज होगा कमल का फूल

पुलिस व पीएसी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

रुड़की में पुलिस और पीएसी के जवानों ने बुधवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही चौराहों पर चौकसी बढ़ाई। बृहस्पतिवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी इसे लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के जवानों ने रोडवेज बस स्टैंड, सिविल लाइंस, मेन बाजार, मलकपुर चुंगी, एसडीएम चौक पर फ्लैग मार्च किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed