{"_id":"66ce45095de8aa93e00fb7a7","slug":"hanuman-flag-was-established-at-azad-maidan-in-tehri-nagar-dehradun-news-c-5-1-drn1030-487319-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गढ़वाल की प्राचीन रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वजा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गढ़वाल की प्राचीन रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वजा स्थापित
विज्ञापन
Iऐतिहासिक रामलीला का 2023 में 21 वर्षों बाद दून में शुरू हुआ है मंचन
I
I
I
Iतीन अक्टूबर से रामलीला का शुरू होगा भव्य आयोजनI
श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी की ओर से मंगलवार को गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला मंचन के लिए टिहरी नगर के आजाद मैदान में हनुमान ध्वजा की स्थापना की गई। इससे पहले जन्माष्टमी पर हनुमान ध्वजा को गढ़वाल के वाद-यंत्र ढोल-दमाऊ की थाप के साथ परिक्रमा कराई गई। पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ हनुमान ध्वजा को स्थापित किया गया।
समिति अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी टिहरी में 1952 से हर वर्ष रामलीला के सफल आयोजन के लिए जन्माष्टमी पर हनुमान ध्वजा स्थापित की जाती है। इसी दिन से रामायण की रिहर्सल शुरू हो जाती है। पुरानी टिहरी की प्राचीन रामलीला का ऐतिहासिक महत्व है। गढ़वाल की धरोहर इस रामलीला को 2023 में 21 वर्षों बाद देहरादून में पुनर्जीवित किया गया। कहा, रामलीला के मंचन से आने वाली पीढि़यों को मनोरंजन, इतिहास और सनातन धर्म की परंपराओं के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। शारदीय नवरात्रों में तीन से 13 अक्टूबर तक रामलीला का भव्य आयोजन होगा। इस दौरान सचिव अमित पंत, गिरीश पैन्यूली, गिरीश पांडे, नरेश मुल्तानी, मनोज जोशी, शिवप्रसाद नौटियाल आदि मौजूद रहे।