फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani: Women came to delivery for stuck in duct at STH for 12 hours

हल्द्वानी: एसटीएच में डक्ट में 12 घंटे फंसी रही प्रसव के लिए आई महिला, मचा हड़कंप

Wed, 25 Dec 2019 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Dec 2019 01:13 PM IST
सार

  • प्रसव के बाद अचानक गायब होने से मचा हड़कंप
  • पर्यावरण मित्रों ने आवाज सुनकर निकाला 

विज्ञापन
Haldwani: Women came to delivery for stuck in duct at STH for 12 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में प्रसव के लिए आई अल्मोड़ा की महिला 12 घंटे तक डक्ट (भवन के बीच में पाइप आदि को ले जाने का लिए स्थान) में फंसी रही। महिला के वार्ड में न पहुंचने से हड़कंप मच गया। परिजन पूरी रात उसे खोजते रहे। नवजात को भी परिजनों ने संभाला। 

विज्ञापन


अल्मोड़ा के धौलोदवी ब्लाक के बमन सुयाल निवासी जानकी देवी (35) को सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रसव पीड़ा के चलते 19 दिसंबर को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती कराया गया था। जानकी के पति त्रिलोक राम ने बताया 20 दिसंबर शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव होने के बाद उसे महिला वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन


यह वार्ड प्रथम तल पर है। त्रिलोक ने बताया कि रविवार की रात को वार्ड से गार्डों ने उन्हें बाहर कर दिया। रात को जानकी शौचालय गई थी। शौचालय से लौटने के बाद वह वापस बेड पर नहीं पहुंची। बच्चे के रोने पर डॉक्टर और स्टाफ ने जानकी को खोजना शुरू किया। पत्नी के गायब होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बच्चों को संभालने के साथ जानकी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिलोक के अनुसार जानकी प्रथम तल से गिरकर बेसमेंट में पहुंच गई थी। उसके घुटने में चोट आई है। वह पूरी रात गायब रही। सुबह एक रिक्शा चालक बेसमेंट से कूड़ा उठाने आया तो जानकी ने उसे आवाज दी, किंतु वह वहां से भाग गया। रिक्शा चालक ने जब लोगों को बताया तो कुछ पर्यावरण मित्रों ने उसे बेसमेंट से निकाला। इधर, जानकी देवी का कहना है कि उसे कुछ याद नहीं है कोई मेरा मुंह दबाकर नीचे ले गया। 

महिला रास्ता भटक गई थी और सोमवार सुबह मिल गई। महिला डक्ट में फंसी होती तो उसे कहीं चोट लगती। उसके शरीर पर एक भी खरोंच नहीं है। अस्पताल की सभी डक्ट बंद कराई जा चुकी हैं।

-डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज 

डेढ़ वर्ष पहले भी गिरी थी 70 वर्षीय महिला 

डेढ़ वर्ष पहले एक महिला सुशीला तिवारी अस्पताल में डक्ट में गिरने के बाद फंस गई थी और उसे चोट लगी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में कार्यरत एक टेक्नीशियन की 70 वर्षीय सास की आंख का ऑपरेशन हुआ था। उसे आई वार्ड में रखा गया था। वृद्धा रात में शौचालय के लिए गई थी और डक्ट में गिर गई थी। डक्ट में गिरने के बाद बीच में फंस गई थी और उसको हल्की चोटें आई थीं। अस्पताल के लोगों ने ही वृद्धा को डक्ट से निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed