Haldwani Violence: हल्द्वानी में बंद इंटरनेट सेवा बहाल, पैरामिलिट्री फोर्स भी पहुंची, बनभूलपुरा में होगी तैनात
Haldwani Violence: हल्द्वानी में बीती आठ फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा की घटना हो गई थी। जिसके बाद से सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।
विस्तार
हल्द्वानी में हिंसा की घटना के बाद से बंद इंटरनेट सुविधा आज रविवार को बहाल कर दी गई है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने एक्स पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा 'यदि कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने संबंधी भड़काऊ पोस्ट, फोटो, वीडियो या कमेंट सोशल मीडिया में प्रसारित करेगा उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।'
#Haldwani में इंटरनेट सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं। यदि कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने संबंधी भड़काऊ पोस्ट, फोटो, वीडियो या कमेंट सोशल मीडिया में प्रसारित करेगा उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।#UttarakhandPolice
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) February 11, 2024विज्ञापन
पैरामिलिट्री फोर्स पहुंची हल्द्वानी, बनभूलपुरा में होगी तैनात
पैरामिलिट्री फोर्स हल्द्वानी पहुंचनी शुरू हो गई है। फोर्स को कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। हालांकि प्रशासन अभी बड़ी कार्रवाई करने से मना कर रहा है। बताया जा रहा है कि लंबी ड्यूटी कर रही फोर्स को आराम देने के लिए अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स लगाई जाएगी।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्र सरकार से पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स मांगी थी। केंद्र सरकार ने अतिरिक्त फोर्स भेज दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फोर्स 16-16 घंटे लगातार ड्यूटी कर रही है। आराम देने के लिए पैरामिलिट्री को लगाया जाएगा। इसके बाद आठ-आठ घंटे में फोर्स की ड्यूटी बदली जाएगी।