फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haldwani Violence: इंटेलीजेंस के पास है पुलिस-प्रशासन की अनदेखी का पुलिंदा, सामने आई हैरान करने वाली लापरवाही

Sun, 11 Feb 2024 05:21 AM IST
रेनू सकलानी रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Feb 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Haldwani violence Intelligence had given five reports regarding Banbhulpura sensitivity Uttarakhand news
haldwani violence - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल पुलिस और प्रशासन की अनदेखी का पुलिंदा इंटेलीजेंस ने तैयार किया है। इंटेलीजेंस ने एक-दो बार नहीं, बल्कि पांच-पांच रिपोर्ट भेजकर स्थान विशेष पर कार्रवाई की संवेदनशीलता को डीएम और एसएसपी को बताया था। यही नहीं हो रहे घटनाक्रम को इंटेलीजेंस मुख्यालय की डेली समरी इनफारमेशन (डीएसआई) में शामिल किया जाता था।

घटना के बाद इन सब रिपोर्ट और डीएसआई की प्रतियां इंटेलीजेंस की ओर से शासन को भेजी गई हैं, ताकि भविष्य में जो कार्रवाई हो इंटेलीजेंस की सजगता पर कोई सवाल न उठे। बनभूलपुरा एक-दो दिन का नहीं, बल्कि लंबे समय से चला आ रहा घटनाक्रम है। इसमें कई बार कोर्ट के फैसलों के बाद भी तमाम गतिरोध सामने आए हैं।

लगातार इंटेलीजेंस भी यहां की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। ऐसे में जब कार्रवाई का दिन चुना जाना था, उससे पहले ही इंटेलीजेंस लगातार अपनी रिपोर्ट भेज रही थी। इंटेलीजेंस ने जिलाधिकारी और एसएसपी नैनीताल को 31 जनवरी को दो, दो फरवरी को दो और तीन फरवरी को एक रिपोर्ट इस क्षेत्र की संवेदनशीलता को लेकर भेजी थी।

Haldwani violence Intelligence had given five reports regarding Banbhulpura sensitivity Uttarakhand news
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

यही नहीं इंटेलीजेंस ने कार्रवाई से संभावित घटनाओं को स्पष्ट कर लिखा था। बाकायदा यह भी लिखा था कि यदि कार्रवाई होती है, तो इलाके विशेष में किस तरह से विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। मसलन दूसरे पक्ष की रणनीति क्या है, इसके बारे में भी स्पष्ट बताया गया। बावजूद इसके हर रिपोर्ट को प्रशासन ने दरकिनार कर दिया।

Haldwani violence Intelligence had given five reports regarding Banbhulpura sensitivity Uttarakhand news
हल्द्वानी - फोटो : amar ujala

इंटेलीजेंस ने सुबह के वक्त कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन रिपोर्ट को दरकिनार करते हुए कार्रवाई को शाम का वक्त चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haldwani violence Intelligence had given five reports regarding Banbhulpura sensitivity Uttarakhand news
Haldwani Violence - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक, इंटेलीजेंस ने भी घटनाक्रम से पहले की अपनी तैयारियों और होमवर्क का ब्योरा शासन को भेजा है। ताकि, इस बात को समझा जा सके इंटेलीजेंस ने तो अपना काम ठीक किया, लेकिन इसे समझने और भविष्य का आकलन करने में पुलिस-प्रशासन के स्तर से ही बड़ी चूक हुई।

 

विज्ञापन
Haldwani violence Intelligence had given five reports regarding Banbhulpura sensitivity Uttarakhand news
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान - फोटो : amar ujala

ये है इंटेलीजेंस की रिपोर्ट

31 जनवरी-एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं मंडलायुक्त से कार्रवाई के संबंध में वार्ता की। उस वक्त इंटेलीजेंस ने संवेदनशीलता को स्थानीय प्रशासन को बताया।

31 जनवरी-समुदाय विशेष बहुल इलाका होने के कारण विवादित मदरसा ध्वस्त करने पर भारी विरोध की संभावना जताई। ऐसे में यथोचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

दो फरवरी-कार्रवाई सुबह के वक्त हो। इसकी वीडियोग्राफी की जाए। पीएसी का भ्रमण कराया जाए और धार्मिक पुस्तकों को संबंधित मौलवी के सुपुर्द किया जाए।

ये भी पढ़ें...Haldwani Violence:  चला सर्च ऑपरेशन, पांच गिरफ्तार, 60 से ज्यादा हिरासत में, जानें आज का हाल..तस्वीरें

दो फरवरी-कब्जाधारक अब्दुल मलिक को नोटिस देने और प्रस्तावित ध्वस्तीकरण में विरोध हो सकता है।

तीन फरवरी-कार्रवाई के दौरान विरोध में बच्चों और महिलाओं को आगे खड़ा किया जा सकता है। ऐसे में बल प्रयोग में आंदोलन उग्र हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed