फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani Violence 83 former bureaucrats wrote a letter to CS TO Remove curfew And judicial inquiry

Haldwani Violence: 83 पूर्व नौकरशाहों ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र, कहा- कर्फ्यू हटाकर न्यायिक जांच हो

Mon, 19 Feb 2024 07:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Feb 2024 07:57 PM IST
सार

83 पूर्व नौकरशाहों ने कुमाऊं मंडलायुक्त की जांच को नाकाफी बताया और मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
Haldwani Violence 83 former bureaucrats wrote a letter to CS TO Remove curfew And judicial inquiry
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा और उसके बाद हुई कार्रवाई पर पूर्व नौकरशाहों के कंस्ट्यूशनल कंडक्ट ग्रुप ने चिंता जताते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पत्र लिखकर तत्काल कर्फ्यू हटाने और निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है।

विज्ञापन


83 पूर्व नौकरशाहों ने कुमाऊं मंडलायुक्त की जांच को नाकाफी बताया और मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने नफरती भाषण और समूह हिंसा को लेकर सु्प्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को उत्तराखंड में तत्काल लागू करने की मांग की। पत्र में कहा, सरकार ऐसा कदम उठाए, जिससे सभी को सुरक्षा का संदेश मिले।
विज्ञापन


हल्द्वानी हिंसा: मास्टरमाइंड मलिक से होगी 2.68 करोड़ की वसूली, नगर निगम ने जारी की आरसी; DM को भेजा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, बनभूलपुरा आठ दिनों तक कड़े कर्फ्यू में था। वहां 16 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं बंद थीं। कानून के तहत व्यवस्था को बनाए रखने और लोगों के जीवन को खतरे से बचाने के लिए कर्फ्यू लगाया जाता है। प्रशासन ने दावा किया था कि आठ फरवरी को ही हालात पर नियंत्रण स्थापित कर लिया गया है। ऐेसे में इस कर्फ्यू के बने रहने का कोई औचित्य नहीं था।

पत्र में मुख्य सचिव से कहा, प्रशासनिक हेड होने के नाते साफ और न्याय के साथ ही कानून के शासन के प्रति लोगों के भरोसे को फिर से बहाल करने के लिए आप तत्काल कार्रवाई करेंगी। पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में रिटायर्ड आईएएस अनिता अग्निहोत्री, जी बालाचंद्रन, चंद्रशेखर बालकृष्णन, राणा बनर्जी, शरद बेहर, नूतन गुहा विश्वास आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed