{"_id":"63d7d9a9a1ed0a0fc462dc5b","slug":"haldwani-news-protest-against-remove-illegal-construction-and-stone-pelting-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: अवैध निर्माण हटाने पहुंची टीम का विरोध, भीड़ में हुआ पथराव, महिलाओं ने रोका जेसीबी का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: अवैध निर्माण हटाने पहुंची टीम का विरोध, भीड़ में हुआ पथराव, महिलाओं ने रोका जेसीबी का रास्ता
Mon, 30 Jan 2023 08:25 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 30 Jan 2023 08:25 PM IST
सार
कुमाऊं कमिश्नर ने बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में दो अवैध रूप से निर्मित मकानों के ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे। जिसका लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन
हल्द्वानी में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने जेसीबी का रास्ता रोक दिया। उधर, भीड़ में पथराव होने से अफरा-तफरी भी मच गई।
विज्ञापन
बता दें कि कुमाऊं कमिश्नर ने बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में दो अवैध रूप से निर्मित मकानों के ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे। सोमवार की दोपहर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीमें लाइन नंबर आठ में पहुंची।
विज्ञापन
Joshimath Crisis: जोशीमठ नगर के लिए 200 करोड़ की लागत से बनेगा सीवेज सिस्टम, पहले चरण में होंगे ये काम
विज्ञापन
टीमों को देखते ही स्थानीय लोगों का विरोध शुरू हो गया। किसी तरह एक अवैध निर्माण को तो ढहा दिया गया, लेकिन लोगों का विरोध बढ़ता ही चला गया। बड़ी संख्या में महिलाएं जेसीबी के आगे जाकर खड़ी हो गईं। वहीं भीड़ में हुए पथराव से जेसीबी का शीशा भी टूट गया।
एक अवैध निर्माण को गिराने के बाद टीम वापस लौट गई। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नगर-निगम को मामले में तहरीर देने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान चारों थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही।