फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hajj Yatra Women going on Haj pilgrimage are exempted from compulsion of many rules will able to travel alone

Hajj Yatra: अब अकेले भी हज का सफर कर सकेंगी महिलाएं, कई नियमों की बाध्यता से छूट मिलने पर खुशी की लहर

Wed, 01 Mar 2023 03:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Mar 2023 03:13 PM IST
सार

उत्तराखंड हज कमेटी ने हज यात्रा 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10 मार्च तक आवेदन करने की अंतिम तिथि रखी गई है। इसी बीच हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं को कई नियमों की बाध्यता से छूट मिल गई है।

विज्ञापन
Hajj Yatra Women going on Haj pilgrimage are exempted from compulsion of many rules will able to travel alone
hajj - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं को कई नियमों की बाध्यता से छूट मिल गई है। महरम यानी पुरुष रिश्तेदार (पति, बेटा, भाई आदि) के बिना ही महिलाएं हज का पाक मुकद्दस सफर कर पाएंगी, जबकि अब चार महिलाओं के समूह में यात्रा पर जाने के नियम की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन

अकेली महिला भी हज के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस नियम से महिलाओं में खुशी की लहर है। उत्तराखंड हज कमेटी ने हज यात्रा 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10 मार्च तक आवेदन करने की अंतिम तिथि रखी गई है। बीते वर्ष प्रदेश के नौ जिलों से 739 मोमीनों ने हज के लिए आवेदन किए थे। जिसमें सबसे अधिक हरिद्वार जिले से 284 आवेदन किए गए थे।

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर ऊधमसिंह नगर से 194 और तीसरे स्थान पर देहरादून जनपद से 33 आवेदन हुए थे, जिसमें 30 फीसदी महिलाओं के आवेदन थे। महिलाओं को महरम के साथ ही हज यात्रा पर जाने का नियम था, जबकि चार महिलाओं का ग्रुप ही हज का सफर कर सकता था, लेकिन अब से इस नियम की बाध्यता खत्म कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब अकेली महिला भी हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकेगी, जिससे हज पर जाने वाली महिलाओं में खुशी की लहर है। अब महिलाएं अपने बजट के हिसाब से अकेले ही हज पर भी जा सकेंगी।

पहले अपने साथ ही बेटे या पति, फिर अन्य रिश्तेदार को हज पर ले जाने के लिए बजट का इंतजाम करना पड़ता था, लेकिन बिना महरम के हज का सफर करने की छूट मिलने से राहत मिली है। - रहीसा बेगम,

चार महिलाओं के समूह की बाध्यता खत्म कर अकेली महिला के हज यात्रा के लिए आवेदन करने से खुशी मिली है। चार महिला का समूह या फिर महरम के चलते बजट सहित सभी इंतजाम करने पड़ते थे। - फरीदा

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश की 7642 ग्राम पंचायतों में होगा ओबीसी सर्वे, कई ग्राम पंचायतों में खत्म हो सकते हैं ये पद

हज यात्रा के कई नियमों में बदलाव हुआ है। महिलाएं अब अकेली भी हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकती हैं। महरम और चार महिला के ग्रुप में यात्रा पर जाने की बाध्यता नहीं है। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। हज यात्रा पर जाने वाले लोग 10 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। - मो. मीशम, अधिशासी अधिकारी, उत्तराखंड हज कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed