{"_id":"69cd4c75c3e44b41ac01e19a","slug":"hajj-2026-deadline-for-depositing-the-third-installment-extended-until-6-april-here-s-how-to-pay-the-fee-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haj Yatra 2026: हज की तीसरी किस्त जमा करने की तिथि छह अप्रैल तक बढ़ी, ऐसे जमा कर सकेंगे शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haj Yatra 2026: हज की तीसरी किस्त जमा करने की तिथि छह अप्रैल तक बढ़ी, ऐसे जमा कर सकेंगे शुल्क
Wed, 01 Apr 2026 10:20 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:20 PM IST
सार
Haj Yatra 2026: हज आवेदक तय तिथि तक तीसरी किस्त जमा नहीं कर सके थे। अब ऐसे आवेदक छह अप्रैल तक अपनी किस्त जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा-2026 के लिए चयनित आवेदकों को बड़ी राहत देते हुए तीसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर अब छह अप्रैल कर दी है। आवेदक ऑनलाइन और बैंक के जरिये तीसरी किस्त का शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
राज्य हज समिति के ईओ मो. आरिफ ने बताया कि जो हज आवेदक तय तिथि तक तीसरी किस्त जमा नहीं कर सके थे। अब ऐसे आवेदक छह अप्रैल तक अपनी किस्त जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। कुर्बानी का विकल्प चुनने वाले आवेदकों को 86 हजार 580 रुपये प्रति व्यक्ति जमा करने होंगे जबकि बिना कुर्बानी विकल्प वाले आवेदकों के लिए यह राशि 69 हजार 300 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है।
विज्ञापन
Uttarakhand: स्कूलों में सात अप्रैल को मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव, छात्र-छात्राओं का अभिभावकों संग होगा स्वागत
विज्ञापन
समिति के अनुसार, आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या हज सुविधा ऐप) के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में भी बैंक रेफरेंस नंबर के साथ राशि जमा करा सकते है। समिति ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वह 6 अप्रैल 2026 तक हर हाल में भुगतान सुनिश्चित करें। पे-इन स्लिप या ऑनलाइन रसीद को उत्तराखंड राज्य हज समिति हज हाउस पिरान कलियर कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराएं। निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान न करने पर हज यात्रा प्रभावित हो सकती है।