फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haj Yatra 2025 Application date extended Now you can apply till 23 September

Haj Yatra: अगले साल हज यात्रा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

Thu, 12 Sep 2024 11:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Sep 2024 11:18 PM IST
सार

आवेदन तिथि बढ़ाने के लिए अब 23 सितंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
Haj Yatra 2025 Application date extended Now you can apply till 23 September
हज यात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

हज यात्रा-2025 के लिए आवेदन करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें हज समिति ने आवेदन के लिए 23 सितंबर तक एक और मौका दिया है। उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन खतीब अहमद ने बताया, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन आवेदनपत्र भरने के लिए नौ सितंबर की तिथि निर्धारित की थी। निर्धारित तिथि तक राज्य से 577 लोग ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार 586 आवेदन कम प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


आवेदन तिथि बढ़ाने के लिए अब 23 सितंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की सुविधा उपलब्ध है। बताया, 2024 में यात्रियों को हज के दौरान परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। साल 2025 में असुविधाओं से बचने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


VIDEO : मंगलौर में मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुए चोर
विज्ञापन
विज्ञापन


हज यात्रा के लिए अब तक चार-चार लोगों के ग्रुप बनते थे जो अब पांच-पांच के बनेंगे और इनमें दो बच्चे भी शामिल हो सकेंगे। बिना मेहरम की महिलाओं के लिए 45 से 60 साल तक आयु सीमा रखी गई है। इसके साथ ही मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed