फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haj Yatra 2024 Lottery open 1152 people selected from Uttarakhand

Haj Yatra 2024: यात्रा के लिए खुली लॉटरी, उत्तराखंड से 1152 लोगों का चयन, प्रतीक्षा सूची में 11 आवेदक

Mon, 29 Jan 2024 08:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jan 2024 08:00 PM IST
सार

हज यात्रा 2024 के लिए सोमवार को अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा रेंडम डिजिटल चयन के जरिए ऑनलाइन कुर्रान्दजी (लॉटरी ) की गई।

विज्ञापन
Haj Yatra 2024 Lottery open 1152 people selected from Uttarakhand
हज यात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के लोगों को हज यात्रा 2024 पर जाने के लिए लॉटरी खुल गई है। अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से रेंडम डिजिटल चयन के जरिए की गई कुर्रांदाजी में हज यात्रा पर जाने वाले 1152 लोगों का चयन किया है। उत्तराखंड राज्य हज समिति को राज्य से 1163 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस बार उत्तराखंड राज्य का 1152 का कोटा निर्धारित है।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य हज सिमिति के हज अधिकारी मुहम्मद अहसान ने बताया कि हज यात्रा 2024 के लिए सोमवार को अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा रेंडम डिजिटल चयन के जरिए ऑनलाइन कुर्रान्दजी (लॉटरी ) की गई। 11 हज आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन


इस साल राज्य हज समिति को 1163 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 615 पुरुष, 548 महिलाएं और दो शिशु शामिल हैं। पिछले साल की अपेक्षा 555 कम आवेदन राज्य हज समिति को इस बार प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पांच से आठ फरवरी तक होगा विधानसभा सत्र, पेश होगा यूसीसी और आंदोलनकारियों के आरक्षण का विधेयक

हज सिमिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के 11 हज आवेदकों को हज यात्रा पर भेजे जाने की पूरी कोशिश की जाएगी। उत्तराखंड से कोई भी हज आवेदक इस साल हज यात्रा से वंचित नहीं रहेगा।उन्होंने चयनित लोगों को मुबारकबाद पेश की है। चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले से कोई आवेदन नहीं हुआ।

कहां से कितने आवेदन प्राप्त हुए

हरिद्वार-            386
उधमसिंहनगर -  284
नैनिताल-           188
देहरादून-           253
पौड़ी गढ़वाल-     17
टिहरी-               8
पिथौरागढ़-         2
अल्मोडा-          18
चंपावत-            3
रुद्रप्रयाग-          4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed