फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haiya-Alsi-Sakni motorway remained closed for 11 hours due to debris

भारी मलबा आने से 11 घंटे बंद रहा हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग

Thu, 29 Sep 2022 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:07 AM IST
सार

मलबा आने के कारण हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग 11 घंटे बंद रहा।मार्ग बंद हो जाने से अपने जरूरी कामकाज व फसलों को मंडी में बेचने के लिए निकले किसान बीच रास्ते में ही फंस गए।मार्ग खुलने में देरी के मामले में अवर अभियंता से बात करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Haiya-Alsi-Sakni motorway remained closed for 11 hours due to debris

विस्तार

मलबा आने के कारण हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग 11 घंटे बंद रहा। कई घंटो तक वाहन जाम में फंसे रहे। मार्ग बंद हो जाने से फसलों को लेकर मंडी जा रहे किसानों को भी कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मलबा आने के कारण मंगलवार की देर रात मोटर मार्ग पर यातायात ठप होकर रह गया। मार्ग बंद हो जाने से अपने जरूरी कामकाज व फसलों को मंडी में बेचने के लिए निकले किसान बीच रास्ते में ही फंस गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग मलबा हटाने के लिए एक जेसीबी मौके पर भेजी। जेसीबी से मलबा हटाने की कार्रवाई बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे तक जारी रही। स्थानीय निवासी अमित बिष्ट, इंदर सिंह, परम सिंह, शांत सिंह पंवार, जालम सिंह पंवार ने बताया मार्ग पर फंसे ग्रामीण काफी देर तक अधिकारियों को फोन करते रहे लेकिन विभाग ने कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पर फंसे रहने के कारण किसान अपनी फसलों को समय से मंडी नहीं पहुंचा सके। इस कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।
मार्ग खुलने में देरी के मामले में अवर अभियंता से बात करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - प्रत्युष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि साहिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed