फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hailstorm and Rainfall expected on 11 and 12th june in uttarakhand before monsoon 2019

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, पहाड़ से मैदान तक 11 और 12 को बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Mon, 10 Jun 2019 05:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm and Rainfall expected on 11 and 12th june in uttarakhand before monsoon 2019
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में दक्षिण पूर्व दिशा से चली हवा ने उमस और तपिश से राहत दी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 और 12 जून को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। 

विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही धूप खिली हुई थी मगर हवा चलने के कारण काफी राहत थी। दक्षिण पूर्व दिशा से चली हवा के कारण तपिश और उमस का एहसास भी कम हुआ। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन


मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नैनीताल का अधिकतम पारा 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 जून के बाद से शुरू होगी प्री मानसून बारिश

प्रदेश में प्री मानसून बारिश 20 जून के बाद से शुरू हो जाएगी। हालांकि प्रदेश में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में 20 जून से प्री मानसून शावर शुरू हो जाएंगे।

 

इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पहाड़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते तक पहुंचने संभावना है। 

मार्च से मई तक प्रदेश में प्री मानसून सीजन माना जाता है। एक जून से मानसून सीजन की शुरुआत होती है। एक जून से मानसून पहुंचने तक होने वाली बारिश को प्री मानसून शावर कहा जाता है। इस दौरान होने वाली बारिश की गणना भी मानसून सीजन में की जाती है। 

गर्मी और उमस ने किया बेहाल 

राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में रविवार को गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने का अनुमान है। हालांकि गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। रविवार को सुबह से दून में तेज धूप खिली रही।

 

जिसकी वजह से दोपहर तक गर्मी और उमस का स्तर काफी बढ़ गया। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री तक अधिक चल रहा है। सोमवार को पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed