फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update: Hail accompanied by rain in Dehradun and Mussoorie

Uttarakhand Weather: देर शाम बदला मौसम, देहरादून में झमाझम बारिश, मसूरी में जमकर पड़े ओले

Tue, 21 Feb 2023 08:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Feb 2023 08:41 PM IST
सार

उत्तराखंड में फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Hail accompanied by rain in Dehradun and Mussoorie
Uttarakhand Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मंगलवार देर शाम मौसम बदला और राजधानी देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश शुरू हो गई। मसूरी में हल्का कोहरा होने के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। 

विज्ञापन


Rishikesh-Karnprayag Rail Line: बड़ी उपलब्धि...नरकोटा-जवाड़ी बाईपास पर 3.2 किमी लंबी मुख्य सुरंग हुई आर-पार
विज्ञापन


उधर, यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के खरशाली गांव फूलचट्टी, नारायण पुरी, जानकीचट्टी क्षेत्र में भी बारिश शुरू हो गई है। जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई। वहीं, लोगों को हल्की गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update: Hail accompanied by rain in Dehradun and Mussoorie
मसूरी में ओले - फोटो : अमर उजाला

तापमान बढ़ने के आसार

उत्तराखंड में फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि, पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा।

Uttarakhand Weather Update: Hail accompanied by rain in Dehradun and Mussoorie
मसूरी में ओले - फोटो : अमर उजाला

हिमस्खलन की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस बढ़ने के कारण अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलेगी। इससे उत्तराखंड की नदियों के जलस्तर में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही फसलों को दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed