फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Had unnatural relations with his wife by taking aphrodisiac

Dehradun News: दवाओं का सेवन कर पत्नी से बनाए अप्राकृतिक संबंध

Mon, 23 Oct 2023 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Had unnatural relations with his wife by taking aphrodisiac
Iमहिला की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

I

I
I

Iसास, ससुर और एक अन्य पर दहेज उत्पीड़न का केसI

शादी की पहली रात में ही पति ने कामोत्तेजक दवाओं का सेवन कर पत्नी के साथ गलत तरीके से अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की मां, पिता और एक अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कहा कि उसका विवाह 7 फरवरी 2023 को देहरादून निवासी व्यक्ति से हुआ था। आरोप लगाया कि पहली रात में ही पति ने कामोत्तेजक दवाओं का प्रयोग कर उसके साथ गलत तरीके से संबंध बनाए। मायके से लौटने के बाद जब वह फिर से ससुराल गई तो फिर से पति ने इच्छा के विरुद्ध उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए।
विज्ञापन




मना करने पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। गाली गलौज और बात करना बंद कर दिया। गृहस्थी को बचाने के लिए यौन हिंसा की शिकार होती रही। बताया कि पति के तंग और परेशान होकर उसने 27 फरवरी को कलाई काटकर जीवन लीला समाप्त करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे पति ने निजी जीवन की बातें किसी को भी बताने से मना कर दिया। शर्म की वजह से उसने किसी को यह बात नहीं बताई। आरोप लगाया कि सास व ससुर भी उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। कम दहेज का ताना देते हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed