फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   had to order food online

Dehradun: खाने का ऑनलाइन ऑर्डर देना महिला को पड़ा महंगा, 200 रुपये रिफंड के चक्कर में गंवाए 1.34 लाख

Sun, 13 Nov 2022 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2022 06:47 PM IST
सार

महिला ने पांच दिन पहले 200 रुपये का ऑनलाइन खाने का ऑर्डर किया। किसी कारणवश ऑर्डर कैंसिल हो गया और पैसा रिफंड नहीं हुआ। उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर उससे संपर्क किया।इसके बाद उनसे ठगी हो गई।

विज्ञापन
had to order food online
ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऑनलाइन खाने का ऑर्डर देना महिला को महंगा पड़ गया। ऑर्डर कैंसिल होने पर महिला ने रिफंड के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकाला लेकिन वह किसी ठग का था। फोन करने पर ठग ने महिला को झांसे में लेकर उसके खाते से 1.34 लाख निकाल लिए।

विज्ञापन


विनीता निवासी स्पेशल विंग प्रेमनगर ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले 200 रुपये का ऑनलाइन खाने का ऑर्डर किया। किसी कारणवश ऑर्डर कैंसिल हो गया और पैसा रिफंड नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर उससे संपर्क किया। फोन करने पर युवक ने कहा कि पैसा रिफंड हो जाएगा। अब कॉल करने की जरूरत नहीं है। मोबाइल पर ही डेस्क रिमोट एप डाउनलोड कर उसमें खाते व रिफंड से संबंधित जानकारियां भरकर पैसा रिफंड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसे में आकर महिला ने एप डाउनलोड कर लिया। उसमें जानकारी डालने पर उनके खाते से कई बार में करीब 1.34 लाख निकाल लिए गए। पीड़िता ने साइबर थाने में तहरीर दी। साइबर थाने से प्राप्त तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed