फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gym trainer misdeed with girl in ramnagar

रामनगर: जिम ट्रेनर ने नाबालिग से किया दुराचार, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Oct 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Wed, 03 Oct 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
gym trainer misdeed with girl in ramnagar
rape

जिम ट्रेनर ने अपने यहां आने वाली एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

विज्ञापन


रामनगर में रानीखेत रोड पर स्थित एक जिम में ग्राम टेड़ा निवासी सूरज बिष्ट जिम ट्रेनर है। वह लखनपुर में एक मकान में किराये पर रहता है। जिम में 15 वर्षीय एक किशोरी एक्सरसाइज करने जाती थी। आरोप है कि जिम ट्रेनर ने एक्सरसाइज कराने के दौरान उससे नजदीकियां बनानी शुरू कर दीं। 28 सितंबर को आरोपी ने किशोरी को बहाने से अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने जब परिजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग के पिता की ओर से थाने में तहरीर

देहरादून जिले के थाना सहसपुर के एक गांव में ट्यूशन से लौटती छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 27 सितंबर की है। नाबालिग के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। 

आरोप है कि गत 27 सितंबर को क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी। तभी एक युवक उसे झाड़ियों में खींच ले गया।

जहां युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ के अनुसार आरोपित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed