फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gurukul kangri students candidate return after kidnapping in haridwar

हरिद्वार: देर रात वापस लौटे अपहृत हुए दोनों प्रत्याशी, नामजद छात्रों को मिली क्लीन चिट

Thu, 06 Sep 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 06 Sep 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
gurukul kangri students candidate return after kidnapping in haridwar
gurukul kangri
अपहृत बताए जा रह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी मनीष कुमार और सचिव पद का प्रत्याशी राहुल कटियार बुधवार को देर रात लौट आए। कनखल थाने पहुंचे प्रत्याशियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें अज्ञात लोग अपने साथ ले गए थे और देहरादून ले जाकर छोड़ दिया। नामजद आरोपी छात्रों को उन्होंने क्लीन चिट दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


बुधवार को नामांकन वापसी के दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष कुमार और सचिव पद के प्रत्याशी राहुल कटियार विवि के गेट नंबर पांच के पास चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उनका अपहरण होने की सूचना कुछ छात्रों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


देखते ही देखते विवि में अफरा तफरी मच गई थी। इधर, सूचना मिलने के बाद कनखल पुलिस हरकत में आ गई थी। देर शाम एक छात्र प्रांजल गुप्ता ने छात्रों के अपहरण का आरोप छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, चर्चित वालियान, प्रभात पंवार, राहुल गुर्जर, अजय कुमार के खिलापु कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, विव प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। देर रात तक पुलिस पर छात्रों को बरामद करने का दबाव बना हुआ था। नामजद आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस जगह जगह दबिश दे रही थी। रात दो बजे अपहृत बताए जा रहे प्रत्याशी खुद ही थाने पहुंच गए।


उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ लोग कार में बैठाकर देहरादून ले गए थे और काफी देर तक घूमाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। दोनों ने कहा कि उनमें से किसी को नहीं पहचानते हैं। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि प्रत्याशियों ने नामजद आरोपियों को क्लीन चिट्ट दी है लेकिन फिर भी पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed