फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guru purnima 2021: snan will be indicative in Haridwar and Covid negative report mandatory for meet Guru

गुरु पूर्णिमा 2021: हरिद्वार में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान पर रोक, गुरु के दर्शन के लिए लानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट

Fri, 23 Jul 2021 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Jul 2021 12:06 AM IST
सार

कांवड़ मेला स्थगित होने के बाद हरिद्वार जिले के बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है और 25 जुलाई से श्रावण मास भी शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
Guru purnima 2021: snan will be indicative in Haridwar and Covid negative report mandatory for meet Guru
हरकी पैड़ी पर स्नान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना के खतरे को देखते हुए 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व स्नान सांकेतिक होगा। श्री गंगा सभा और तीर्थ पुरोहित ही सांकेतिक रूप से पूजन कर स्नान करेंगे। हालांकि, 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाने पर गुरुओं के दर्शन कर आशीर्वाद लेने की अनुमति दी गई है। निगेटिव रिपोर्ट से श्रद्धालु हरिद्वार तो आ सकेंगे, लेकिन गंगा में स्नान नहीं कर पाएंगे। हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी।

विज्ञापन


कांवड़ मेला स्थगित होने के बाद हरिद्वार जिले के बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है और 25 जुलाई से श्रावण मास भी शुरू हो रहा है। देश के अलग-अलग कोनों में रहने वाले भक्त गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार में रहने वाले अपने गुरुओं का पूजन करने आते हैं, लेकिन इस बार भक्तों को गुरु से आशीर्वाद लेने आने के लिए अपनी 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। बॉर्डर पर निगेटिव रिपोर्ट दिखाकर ही प्रवेश मिलेगा। हालांकि, इसके बाद भी गंगा स्नान पर रोक रहेगी। डीएम सी रविशंकर ने बृहस्पतिवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार ने सावन में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है। गुरु पूर्णिमा पर बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने की संभावना है। इससे संक्रमण के प्रसार की आशंका हो सकती है। लिहाजा गुरु पूर्णिमा पर्व स्नान सांकेतिक होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी 24 जुलाई को कोविड-19 के संबंध में केंद्र एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुपालन के साथ सांकेतिक रूप से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। बॉर्डर पर भी सख्ती की जाएगी। गुरु का पूजन करने आने वालों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

यूपी और हरियाणा के लिए टैंकरों से जाएगा गंगाजल

कोविड के खतरे के मद्देनजर कांवड़ मेला-2021 प्रतिबंधित है। ऐसे में बाहरी राज्यों के कांवड़ियों के हरिद्वार में प्रवेश पर रोक है। डीएम सी रविशंकर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, हरियाणा के यमुनानगर, करनाल के लिए टैंकरों के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने यूपी और हरियाणा के संबंधित जिलों के डीएम और उपायुक्त को पत्र भेजकर उनके जिलों में गंगाजल वितरित किए जाने के स्थान का चिह्नीकरण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है ताकि वहां टैंकरों के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराया जा सके।

गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म का बड़ा उत्सव है। पर्व मनाना भी जरूरी है। पुलिस-प्रशासन कोविड नियमों का पालन कराते हुए शिष्यों को भक्तों से मिलने की अनुमति दे। भले ही आश्रमों में कार्यक्रम सांकेतिक रूप से मनाए जाएं।  
-स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed