फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guru ji becomes the Guru of Amrit

श्रद्धा, उत्साह के रुप में मनाया प्रकाशोत्सव

Mon, 29 Jul 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Guru ji becomes the Guru of Amrit
प्रकाश पर्व के अवसर पर पटेल नगर स्थित गुरुद्व‍ारे में आयोजित कार्यक्रम में शबद कीर्तन करते रागी ?
पटेलनगर स्थित गुरुद्वारे में सिखों के आठवें गुरु हरकृष्ण साहिब का 364वां प्रकाशोत्सव कथा कीर्तन के रूप में श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 49 जन अमृत पान करके गुरु वाले बने।
विज्ञापन

प्रात: नितनेम के पश्चात भाई प्रीतम सिंह प्रीत ने आसां दी वार का शबद गायन किया। हेड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गुरु ने अहंकार दूर करने का उपदेश दिया एवं रोगियों के दुख दूर किए। काका मनप्रीत ने मन चाओ भया प्रभु आवन सुनिया निष्काम सिमरन... कीर्तनी जत्थे ने शबद सतगुरु पूरा वैद्य है... बीबी निवास कौर ने गुरु जैसा ना ही कोई देव... पटना साहिब से पधारे भाई सरबजीत सिंह ने प्यारा मैं मिलिया गुरु संत जनों... एवं स्त्री सत्संग सभा पटेलनगर, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल एवं हरकृष्ण साहिब पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जगजीत सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजन, जगमिंदर सिंह छाबड़ा, सूर्यकांत धस्माना, लाल चंद्र शर्मा, गोल्डी रतरा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, रविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, गुलजार सिंह, बृजमोहन सिंह, जसविंदर सिंह मोठी, अमरजीत सिंह नोटी, गुरमीत सिंह बग्गा, अमरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed