फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gupta Brothers king of business in South Africa interesting facts

दक्षिण अफ्रीका के कारोबार का किंग था गुप्ता बंधुओं का परिवार, जानिए कुछ रोचक बातें

Tue, 11 Jun 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 11 Jun 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Gupta Brothers king of business in South Africa interesting facts
गुप्ता बंधु - फोटो : अमर उजाला

चर्चित एनआरआई कारोबारी गुप्ता बंधुओं को दक्षिण अफ्रीका में कारोबार का राजा कहा जाता था। उनके दो बेटों की शादी उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में 18 से 22 जून तक होगा।

विज्ञापन


कहा जाता है कि गुप्ता बंधुओं का दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से करीबी रिश्ते थे। जुमा की मदद से ही गुप्ता बंधुओं का कारोबार काफी तेजी से बढ़ा था। गुप्ता बंधुओं के दक्षिण अफ्रीका के और भी कई सियासी दिग्गजों से करीबी संबंध थे।

विज्ञापन

जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद सुर्खियों में आए

बताया जाता है कि भ्रष्टाचार के आरोप में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद सुर्खियों में आए सहारनपुर के गुप्ता बंधु 1990 में भारत से दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे। अतुल, राजेश और अजय गुप्ता तीन भाई हैं। यहां कंप्यूटर व्यापार से इन्होंने शुरुआत की।

बाद में खनन और इंजीनियरिंग कंपनियों, लक्जरी गेम लाउंज, समाचार पत्र और 24 घंटे के समाचार टीवी स्टेशन में हिस्सेदारी खरीदी। आरोप है कि इन्होंने भ्रष्ट सौदों के माध्यम से अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर लाखों डॉलर के सरकारी ठेके लिए।

5 करोड़ डॉलर की पेशकश

साल 2016 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व उप वित्त मंत्री जोनास मेबिसी ने आरोप लगाया कि गुप्ता परिवार ने अपनी बात मानने पर उन्हें अगला वित्त मंत्री बनाने के लिए 60 करोड़ रैंड (5 करोड़ डॉलर) की पेशकश की थी। 

वहीं दक्षिण अफ्रीकी सरकार के लोकपाल ने एक रिपोर्ट जारी कर दी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि गुप्ता परिवार और राष्ट्रपति जुमा ने सरकारी अनुबंधों को पाने के लिए एक-दूसरे की मदद की थी।

विज्ञापन

एक लाख से अधिक ईमेल लीक हुए

इसके बाद जब 2017 में एक लाख से अधिक ईमेल लीक हुए तो जुमा और गुप्ता बंधुओं का सच सामने आ गया। इसके बाद गुप्ता परिवार और राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा के खिलाफ द. अफ्रीका में लोगों ने प्रदर्शन किए और दोनों का नाम 'ज़ुप्ता' दिया।

दुनिया की जानी-मानी हस्तियों में शुमार गुप्ता बंधु फिलहाल दुबई में रह रहे हैं। अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत का विवाह समारोह 18 से 20 जून तक होगा, जबकि अतुल गुप्ता के पुत्र का विवाह समारोह 20 से 22 जून तक होगा।

औली में होगी शाही शादी

जिला प्रशासन के अनुसार इन शादियों पर 200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। स्विट्जरलैंड से पांच करोड़ रुपए के अनेक प्रकार के फूल लाकर विवाह स्थल को गुलदस्ते के रूप में सजाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि औली में फाइव स्टार होटलनुमा टेंट कॉलोनी बनाई जाएगी, जिसमें हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed