गुप्त नवरात्र 2021 : नवरात्र शुक्रवार से, बनेंगे खास संयोग, साधना के लिए माने जाते हैं विशेष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम संवत 2077 के तीसरे नवरात्र और दूसरे गुप्त नवरात्र 12 फरवरी से शुरू होंगे। यह नवरात्र 21 फरवरी तक चलेंगे। हिंदू धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व है। इस महीने की नवरात्र को बहुत खास माना जाता है। इस नवरात्र में व्यक्ति ध्यान-साधना करते हैं।
ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि गुप्त नवरात्र में मां भगवती की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्र का महत्व चैत्र और शारदीय नवरात्र से ज्यादा होता है। क्योंकि, गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं। बताया कि इस बार छठ तिथि में बढ़ोतरी होने के चलते नवरात्र नौ के बजाय 10 दिन के होंगे। इन 10 दिनों में कई विशिष्ट योग भी रहेंगे। इसमें किसी तरह की खरीदारी और शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
वहीं, पंडित विनोद झा और ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि साल में चार नवरात्र को खास माना गया है, लेकिन दो नवरात्र को ही अधिकांश लोग जानते हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्र के अलावा दो नवरात्र और होते हैं, जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। यह गुप्त नवरात्र माघ और आषाढ़ मास में आते हैं।
रैणी क्षेत्र में अलकनंदा नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। इस वजह से राहत बचाव कार्यों में लगी मशीनों और कर्मियों को वापस बुला लिया गया है। लोगाें को प्रभावित क्षेत्र से हटाया जा रहा है। सुरंग के पास नदी का बहाव तेज हो गया है। राहत बचाव क्षेत्र को खाली कराया गया है। सुंरग के करीब आधा किमी. का क्षेत्र खाली कराया गया है। अलकनंदा नदी में पानी का बहाव तेज