{"_id":"66b5e194af2107863f0f36bd","slug":"gun-pointed-at-a-girl-head-in-public-case-filed-against-the-accused-youth-bahadrabad-haridwar-crime-news-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: दुस्साहस... सरेराह युवती के सिर पर बंदूक लगाकार छेड़छाड़ करने की कोशिश, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: दुस्साहस... सरेराह युवती के सिर पर बंदूक लगाकार छेड़छाड़ करने की कोशिश, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 09 Aug 2024 03:04 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:04 PM IST
सार
घर से गांव के रास्ते एक युवती काम के लिए जा रही थी। तभी एक अनजान युवक ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दी और छेड़खानी करने लगा। गनीमत रही की आसपास से गुजर रहे राहगीरों द्वारा युवक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
थाना क्षेत्र युवतियों के साथ अपराधिक घटनाएं देखने को मिल रही है। सरेराह एक गांव में युवक ने युवती के सिर पर बंदूक लगा कर छेड़खानी करने की कोशिश की। ग्रामीणों द्वारा युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की शुक्रवार सुबह को वह घर से गांव के रास्ते काम के लिए जा रही थी। तभी एक अनजान युवक ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दी और छेड़खानी करने लगा। गनीमत रही की आसपास से गुजर रहे राहगीरों द्वारा युवक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Nag Panchami: जब एयरपोर्ट के लिए हटाया गया नागराजा मंदिर, सांप ने नहीं चलने दी जेसीबी, फन उठाकर रहा सामने
विज्ञापन
ऐसे मामले से साफ जाहिर होता है की क्षेत्र में युवतियां कितनी सुरक्षित है। पीड़ित युवती के परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर भी दे दी है। मामले में थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया आरोपी युवक कपिल निवासी सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।