फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar's-cub- found-unconscious-died

Dehradun News: अचेत मिला गुलदार का शावक, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 13 Mar 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Guldar's-cub- found-unconscious-died
बिधौली मार्ग पर गुलदार का एक शावक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। एक महिला ने उसे प्रेमनगर पहुंचाया। यहां से वन विभाग के अधिकारी शावक को दून जू स्थित चिकित्सा केंद्र ले गए। यहां शावक ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार, शावक किसी वाहन की टक्कर से अचेत हुआ था।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। बिधौली मार्ग पर लोगों की भीड़ लगी थी। वहां से रमनदीप कौर अपनी गाड़ी से गुजर रही थीं। उन्होंने नीचे देखा कि एक गुलदार का शावक वहां बेहोश पड़ा है। लोग उसी को देख रहे थे। रमनदीप ने हिम्मत कर गुलदार के शावक को अपनी गाड़ी में डालकर प्रेमनगर पहुंचाया। यहां पशु प्रेमी कुनाल ग्रोवर के हवाले कर दिया। ग्रोवर ने बताया कि मौके पर झाझरा रेंज के रेंजर पहुंचे थे। उन्होंने इलाज के लिए गुलदार के शावक को दून जू स्थित चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। यहां डॉ. प्रदीप मिश्रा शावक का इलाज शुरू कर पाते कि इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि शावक को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। सोमवार को शव पोस्टमार्टम किया जाएगा। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed