फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar's terror in half a dozen villages adjacent to Bawar range

Dehradun News: बावर रेंज से सटे आधा दर्जन गांवों में गुलदार का आतंक

Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Guldar's terror in half a dozen villages adjacent to Bawar range
चकराता वन प्रभाग अंतर्गत बावर रेंज से सटे गांवों में बीते तीन माह से मादा गुलदार का आतंक बना हुआ है। मादा गुलदार अब तक आठ मवेशियों का शिकार कर चुकी है। गुलदार आए दिन किसी न किसी गांव में दिखाई दे रही है, जिससे ग्रामीण घबराए हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे के साथ ही मादा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गुलदार अब तक डिमिच गांव निवासी चतरु के दो बैल, चिल्हाड़ निवासी जयपाल बिजल्वाण की चार बकरियां, कानचंद की एक गाय, सुनीर गांव निवासी जगत की एक गाय को मार चुकी है। रेंज से सटे सुनीर, दारागाड़, चिल्हाड़, सिलावड़ा, चांजोई, डिमिच, पुनवा, डुंगरी आदि गांवों में गुलदार तीन शावकों के साथ आए दिन दिखाई दे रही है। कृपाराम बिजल्वाण, राजेंद्र बिजल्वाण, केसवादनंद बिजल्वाण आदि का कहना है कि गुलदार के मूवमेंट से ग्रामीण डरे हुए हैं। गुलदार आए दिन छानियों के निकट पशुओं का शिकार कर रही है। शाम ढलते ही मादा गुलदार गांव के आसपास दिखाई देती है। कहा कि गुलदार से बच्चों और महिलाओं को भी खतरा बना हुआ है। इस संबंध में वन विभाग को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

बावर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुधीर भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों की मुआवजे की फाइल तैयार की जा रही है। विभागीय नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुलदार के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने और शावकों के चलते मादा गुलदार निचले इलाकों में आ गई है। हांका लगाकर और पटाखे छोड़कर मादा गुलदार को जंगल में खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज अधिकारी को क्षेत्र गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से भी अपील की गई है, कि सतर्क रहें। विशेष तौर से अकेले जंगल में न जाएं तथा गुलदार के किसी भी मूवमेंट को देखते ही तुरंत वन कर्मियों को सूचित करें। गुलदार द्वारा मारे गए पशुओं का नियम अनुसार संबंधित पशुपालकों को मुआवजा दिया जाएगा। - मुकुल कुमार, उप प्रभागीय वन अधिकारी, चकराता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed