{"_id":"67008535d94123039f076e64","slug":"guldar-is-visible-in-many-villages-in-vikasnagar-villagers-are-scared-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-517820-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में कई गांवोंं में दिख रहा गुलदार, सहम रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में कई गांवोंं में दिख रहा गुलदार, सहम रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के आसपास के गांवों से सटे जंगलों में गुलदार की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। ग्रामीण डरे-सहमे हुए हैं। गुलदार कई मवेशियों को अपना शिकार भी बना चुका है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।
क्षेत्र के ग्राम अलसी, कनबुआ, साहिया गोशाला, भंजरा, देऊ, जिसऊ, उभरेऊ, नेवी, उदपाल्टा, मलेथा, जड़वाला छानी, शेवना छानी, साहिया छानी, ककाड़ी गांव आदि से सटे जंगलों में गुलदार दिखाई दे रहा है। साहिया में गो संरक्षण सेवा के माध्यम से संचालित की जा रही गोशाला के आसपास भी गुलदार कई बार दिखाई दे चुका है। ग्रामीण अंतराम बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, गुमान सिंह, चतर सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह ने बताया कि गुलदार आए दिन जंगल से गांव की ओर आ रहा है। लोगों को अपनी जान की भी चिंता सता रही है। रेंज अधिकारी अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को भी जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। गोशाला के आसपास कैमरे लगाए गए हैं। इनमें अभी तक गुलदार दिखाई नहीं दिया है। ग्रामीणों के भय को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।