फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar attacked a child playing in the river with friends

Dehradun News: दोस्तों के साथ नदी में खेल रहे बच्चे पर गुलदार ने किया हमला

Mon, 15 Jan 2024 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Guldar attacked a child playing in the river with friends
I
विज्ञापन

II-बुरी तरह घायल 12 वर्षीय बच्चे को दून अस्पताल से किया एम्स रेफर
I
I

I
I-मौके पर पहुंच वन विभाग और पुलिस की टीमों ने की जांच
I
I दोस्तों के साथ किनारे खेलकर लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार उसे घसीटकर ले जाने लगा तभी साथियों ने शोर मचाया और साहस दिखाते हुए उसे गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया। हमले में घायल बच्चे को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि देर शाम तक डॉक्टर उसकी हालत को लेकर विचार विमर्श कर रहे थे कि बच्चे को दून अस्पताल में ही भर्ती रखना है या फिर हायर सेंटर भेजना है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है।

I
Iघटना राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड के पास की है। यहां पर सुंधोवाली में रिस्पना नदी किनारे 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेरबहादुर थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ वॉलीबाल खेल रहा था। शाम करीब सवा छह बजे सभी दोस्त लौटने लगे। इसी दौरान पीछे से आकर गुलदार ने निखिल पर हमला कर दिया और घसीटकर ले जाने लगा। साथियों ने चीखना शुरू कर दिया और निखिल को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया। आस-पास के लोगों ने बच्चों के चीखने की आवाज सुनी तो मौके की ओर दौड़े। देखा वहां पर निखिल घायल हालत में पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर वहां चौकी प्रभारी जाखन विकेंद्र सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से निखिल को दून अस्पताल में भर्ती कराया। निखिल के सिर पर गुलदार के दांतों से बड़ा और गहरा घाव हो गया है। दून अस्पताल में उसका करीब एक घंटे तक इलाज चला। उधर, इस घटना के बाद से कैनाल रोड क्षेत्र से सटे इलाकों में भी दहशत का माहौल बन गया है। बता दें कि करीब 20 दिन पहले ही राजपुर क्षेत्र से ही एक बच्चे को गुलदार आंगन से उठाकर ले गया था। यह गुलदार भी अभी तक मारा नहीं जा सका है।I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article