फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guest Teachers will Join in Uttarakhand Government schools within 15 days

खुशखबर: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 15 दिन के अंदर होगी 5034 गेस्ट टीचरों की नियुक्ति

Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Guest Teachers will Join in Uttarakhand Government schools within 15 days
teacher

प्रदेश सरकार विद्यालयों और इंटरमीडिएट कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पदों पर गेस्ट टीचर की नियुक्ति 15 दिन के भीतर कर देगी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने विधानसभा में प्रश्न प्रहर के दौरान आए एक प्रश्न के उत्तर में यह आश्वासन दिया।

विज्ञापन


 उन्होंने सदन को बताया कि स्कूलों और इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापक (एलटी) के 3089 और प्रवक्ता के 4509 पद खाली हैं। इन खाली पदों पर स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


एलटी के खाली पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रवक्ता पद के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग के पास जा चुका है। उन्होंने यह जानकारी भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के मूल प्रश्न और अन्य सदस्यों के अनुपूरक प्रश्नों के जवाब में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5034 गेस्ट टीचर की तैनाती होगी

उन्होंने कहा कि जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक पठन पाठन को जारी रखने के लिए विभाग गेस्ट टीचर की नियुक्ति करने जा रहा है। 

जीना द्वारा जब यह सवाल उठाया गया कि सरकार आखिर कब तक गेस्ट टीचर भर्ती करेगी, जबकि न्यायालय भी आदेश दे चुका और चार महीने का वक्त गुजर गया है। इस पर शिक्षा मंत्री ने सदन को आश्वासन दिया कि सरकार 15 दिन के अंदर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति कर देगी।

प्रदेश सरकार स्कूलों और इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के 5034 पदों पर अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर) की तैनाती करेगी। सदन में आए एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी है कि उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में सहायक अध्यापक के 834 और प्रवक्ता के 4200 पदों पर गेस्ट टीचर की नियुक्ति के संबंध में कार्रवाई चल रही है।

एलटी 1214 व प्रवक्ता के 917 पद सीधी भरती से

शिक्षा मंत्री ने विधायक देशराज कर्णवाल के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जवाब दिया कि सहायक अध्यापक के सीधी भर्ती 1214 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से 917 पदों पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से भरे जाने की कार्यवाही चल रही है। सहायक अध्यापक के 313 और प्रवक्ता के 1949 पद पदोन्नति से भरने की प्रक्रिया भी जारी है।

पदों का विवरण
पदनाम    स्वीकृत    कार्यरत     रिक्त
एलटी    17779    14690    3089
प्रवक्ता    12381    7872    4509

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed