फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   guard of cm yogi's parents take water from two km of village

जानिए, क्यों CM योगी के माता-पिता की सिक्योरिटी में लगे गार्ड ढो रहे पानी?

Tue, 25 Apr 2017 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमकेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमकेश्वर Updated Tue, 25 Apr 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
guard of cm yogi's parents take water from two km of village

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव यमकेश्वर ब्लाक में उनके माता और प‌िता की सुरक्षा में लगे दो गार्ड अब ऐसा काम कर रहे हैं क‌ि आपको सुनकर यकीन नहीं होगा।

विज्ञापन


दरअसल ये सुरक्षा कर्मी पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्हें भी अपने लिए दो किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। जिससे अधिकतर समय उनका पानी ढोने में लग रहा है, ऐसे में परिवार की सुरक्षा करना उनके लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वे सीएम के परिवार की सुरक्षा करें या पानी ढोएं। उन्होंने भी जलसंस्थान से पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। वहीं पंचूर में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले पांच दिनों से नलों पर पानी नहीं टपकने से सीएम योगी का परिवार, उनकी सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों सहित गांव के 40 परिवारों को पयेजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1992 में गांव की पेयजल किल्लत को देखते हुए ढुंगां के गधेरे से ग्राम पंचूर और बोरगांव के ग्रामीणों लिए पेयजल योजना बनी थी। लेकिन, समय के साथ रख रखाव की कमी के कारण पेयजल स्रोत बदहाल हो गया।

पेयजल किल्लत से जूझ रहे 40 परिवार

guard of cm yogi's parents take water from two km of village

वर्तमान में पिछले पांच दिनों से गांव में पानी की सप्लाई ठप है। जिसके कारण ग्राम पंचूर के 21 परिवारों और बोरगांव के 19 परिवारों को दो किमी. दूर बिथ्याणी में स्थापित हैंडपंप और ठांगर के प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। 

योगी अदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट, ग्रामीण हेमंत सिंह, दिनेश बडोला, खुशीराम, कलम सिंह, शकुंतला देवी ने जलसंस्थान पर पेयजल मुहैया कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि प्रति वर्ष गर्मियो में गांव में पानी की परेशानी होती है।

बार बार विभाग को पेयजल की व्यवस्था के लिए कहा जाता है, लेकिन विभाग आश्वासन देकर पल्ला झाड़ देता है। लोग तो जैसे तैसे कर के अपने लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन पालतू जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करने में अनेक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जलसंस्थान से गांव में शीघ्र पानी की व्यवस्था करने की मांग की। 

उधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि गांव में सप्लाई होने वाले पानी के स्रोत के सूख जाने से गांव में पानी नहीं आ रहा है। शीघ्र ही गांव में टैंकरों द्वारा पेयजल आपूर्ति की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed