{"_id":"5a0732884f1c1b8d698bacb5","slug":"guard-dead-body-found-in-back-of-family-welfare-center-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार कल्याण केंद्र के पीछे गार्ड का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार कल्याण केंद्र के पीछे गार्ड का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव पेलियो में मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण उप केंद्र के पीछे शनिवार को एक गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गार्ड शुक्रवार शाम को झाझरा स्थित शिक्षण संस्थान में ड्यूटी करने निकला था। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में नयागांव पेलियो में परिवार कल्याण उप केंद्र के पीछे मटर के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ही वहां ग्रामीणों का जमघट लग गया।
विज्ञापन
लाश के पास से मिले मोबाइल से बात करने पर शव की पहचान कीर्ति सिंह नेगी (29) निवासी गवाणा, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। कीर्ति सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पेलियो गांव में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि कीर्ति सिंह शुक्रवार शाम चार बजे झाझरा स्थित शिक्षण संस्थान में ड्यूटी के लिए निकला था। यहां वह रात में ड्यूटी करता था। संस्थान के दूसरे गार्ड से बातचीत में पता चला कि कीर्ति सिंह ने उसे फोन पर ड्यूटी पर न आने की बात कही थी।
जांच पड़ताल कराई जा रही है कि कीर्ति सिंह वहां कैसे पहुंचा। शरीर पर कोई चोट नहीं है और मुंह से झाग निकला हुआ था। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।