फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GST survey will start in Uttarakhand from May 15 to prevent fraud

Dehradun: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए 15 मई से शुरू होगा जीएसटी सर्वे, संदिग्ध डीलरों व व्यापारियों की सूची तैयार

Sat, 13 May 2023 05:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 May 2023 05:01 PM IST
सार

टैक्स चोरी करने के लिए कई व्यापारियों और फर्मों ने फर्जी दस्तावेज पर जीएसटी में पंजीकरण कराया है। इसके अलावा कई व्यापारी शून्य रिटर्न बताकर टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे व्यापारियों व डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर 15 मई से पूरे प्रदेश में जीएसटी सर्वे शुरू कराने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
GST survey will start in Uttarakhand from May 15 to prevent fraud
जीएसटी - फोटो : Istock

विस्तार

जीएसटी में फर्जीवाड़ा कर टैक्स चोरी रोकने के लिए प्रदेश भर में 15 मई से सर्वे शुरू किया जाएगा। जिसमें केंद्र सरकार की ओर से राज्य को दी जाने वाली संदिग्ध डीलरों व व्यापारियों की सूची का मौके पर जाकर सत्यापन किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश सरकार ने जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था।

विज्ञापन


इसमें 762 व्यापारियों से 120 करोड़ की टैक्स वसूली की गई। इसके अलावा गलत दस्तावेज पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने वाले 600 डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। टैक्स चोरी करने के लिए कई व्यापारियों और फर्मों ने फर्जी दस्तावेज पर जीएसटी में पंजीकरण कराया है। इसके अलावा कई व्यापारी शून्य रिटर्न बताकर टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे व्यापारियों व डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर 15 मई से पूरे प्रदेश में जीएसटी सर्वे शुरू कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसके पूर्व भी राज्य कर विभाग ने टैक्स जमा नहीं करने वाले व्यापारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद प्रदेश में 35 हजार ऐसे व्यापारी थे, जो टैक्स जमा नहीं कर रहे थे या शून्य रिटर्न बताकर टैैक्स की चोरी कर रहे थे। अभियान के दौरान विभाग ने 762 व्यापारियों से 120 करोड़ टैक्स की वसूली की है। इसके अलावा 2561 डीलरों का जीएसटीएन पंजीकरण रद्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें....Uttarakhand: प्रदेश में 30 जून के बाद लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मुख्यमंत्री धामी ने कहीं ये बड़ी बातें

केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर प्रदेश में जीएसटी सर्वे शुरू किया जाएगा। केंद्र ऐसे संदिग्ध व्यापारियों व डीलरों की सूची राज्य को देगा, जो कारोबार करने के बाद टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं या टैक्स चोरी के मकसद से कागजों में चल रहे हैं। -अनिल सिंह, अपर आयुक्त राज्य कर विभाग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed