{"_id":"69d6c83e484af0232c0f20d6","slug":"gst-raid-on-packaging-materials-manufacturing-company-dehradun-news-c-5-drn1043-941690-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पैकेजिंग सामग्री बनाने वाली कंपनी पर जीएसटी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पैकेजिंग सामग्री बनाने वाली कंपनी पर जीएसटी का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फर्जी बिलों पर आईटीसी का लाभ लेकर लगाई जा रही राजस्व की चपत
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य कर विभाग की टीम ने बुधवार को सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में पैकेजिंग सामग्री बनाने वाली कंपनी पर छापा मारा। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कंपनी फर्जी ई-वे बिल बना कर आईटीसी का लाभ लेकर राजस्व की चपत लगा रही थी। कार्रवाई के दौरान कंपनी ने 1.80 करोड़ रुपये का टैक्स जमा कराया।
राज्य कर आयुक्त सोनिका के दिशानिर्देश पर अपर आयुक्त डीएस नबियाल व संयुक्त आयुक्त अजय कुमार सिंह की अगुवाई में तीन टीम में पैकेजिंग कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की। आईटीसी का लाभ लेने के लिए कंपनी फर्जी ई-वे बिल बना कर क्लेम कर रही थी। जबकि वास्तविक रूप से माल परिवहन नहीं किया गया। विभागीय टीम में कार्रवाई में कंपनी के जीएसटी से संबंधित दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद ही कंपनी 1.80 करोड़ का टैक्स जमा कराया। उपायुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि जीएसटी संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है। जीएसटी चोरी का आंकड़ा 2.50 करोड़ तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।