फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   group of youth beat Mining trader

पुरानी रंजिश में खनन कारोबारी से मारपीट, आरटीओ दफ्तर के बाहर हुए बवाल से दहशत

Mon, 25 Feb 2019 03:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Feb 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
group of youth beat Mining trader
demo

पुरानी रंजिश के चलते असलहों से लैस युवकों ने खनन कारोबारी से मारपीट कर दी। दिनदहाड़े आरटीओ ऑफिस के बाहर हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक किच्छा निवासी अकरम वेग पुत्र मोहमद वेग खनन कारोबार से जुड़ा है। सोमवार को वह आरटीओ ऑफिस में डंपर अपने नाम ट्रांसफर करने आया था। जैसे ही वह ऑफिस के पास पहुंचा तो किच्छा निवासी 3-4 युवकों ने घेर कर मारपीट कर दी। शोर होने पर आरोपी फरार हो गए। एकत्र लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आरोपियों की धड़-पकड़ में जुट गई।
विज्ञापन


प्रधान पति पर तेजाब से हमला
वहीं पिथौरागढ़ के कनालीछीना के सांगड़ी गांव में सुनार ने आपसी रंजिश में प्रधान पति पर तेजाब से हमला कर दिया। जिससे उनका चेहरा झुलस गया। प्रधान पति प्रेम राम को उपचार के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। रविवार रात की घटना है। कनालीछीना थाना पुलिस ने आरोपी सुनार सुरेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed